Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में अब तक दिए गए 5 लाख 66 हजार घरेलू नल कनेक्शन: गुरू रुद्र कुमार - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में अब तक दिए गए 5 लाख 66 हजार घरेलू नल कनेक्शन: गुरू रुद्र कुमार

 मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने रनिंग वॉटर सप्लाई और रेट्रो फिटिंग कार्यों की समायावधि बढ़ाने का किया अनुरोध
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 28 जिलों में जल जीवन मिशन का कार्य जिले स्तर पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के माध्यम से प्रारंभ हो चुका है। राज्य में अब तक 5 लाख 66 हजार घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए जा चुके है। यह जानकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर संतुष्टि जाहिर की।   वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बताया कि अभी तक एक हजार से अधिक आॅनलाईन निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी है। आदिवासी बाहुल्य, दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बसाहटों में दो हजार 700 सोलर पंपों के माध्यम से घरेलू नल कनेक्शन देने की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली गई है और राज्य में अब तक 5 लाख 66 हजार घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए जा चुके है।
28 जिलों में की जा रही जन जागरूकता
सभी 28 जिलों में जल जीवन मिशन रथ के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए स्कूल, आंगनबाड़ी में रनिंग वॉटर सप्लाई की व्यवस्था की अवधि 31 मार्च 2021 से बढ़ाकर जून 2021 तक किए जाने की बात कही। इसी प्रकार रेट्रो फिटिंग कार्यों की अवधि को भी 31 मार्च 2021 से आगे बढ़ाए जाने का भी अनुरोध किया। इस मौके पर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री सिद्धार्थ कोमलसिंह परदेशी, जल जीवन मिशन संचालक श्री एस.प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...