रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में नगर निगम रायपुर के अंतर्गत संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की दवाई रेट लिस्ट एवं मेडिकल आइटम सूची का विमोचन किया।
इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मुख्यमंत्री को बताया कि किफायती दरों पर लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए अब नगर निगम रायपुर क्षेत्र में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का विस्तार करने के साथ ही दवाओं पर मिल रही छूट का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर्स के लिए ना केवल बड़ी संख्या में सेवा प्रदाता आगे आ रहे हैं, बल्कि दवाइयों के मूल्य में छूट को लेकर उनमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अब दूसरे चरण में 5 और जगहों पर जेनेरिक मेडिकल दुकानें क्रमशः अंतर राज्यीय बस स्टैंड, मेकाहारा के पास, केनाल लिंकिंग रोड, पुरानी बस्ती थाना के पास एवं आयुर्वेदिक कॉलेज के पास प्रारंभ की जा रही है , जिनमें 72% छूट के साथ दवाइयां उपलब्ध होंगी। पहले चरण में नगर निगम रायपुर में दो दुकानें सुभाष स्टेडियम एवं अमलीडीह मर खोली गई ,जिनमें 62% छूट के साथ दवाइयां दी जा रही हैं।
श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की बुकलेट में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी जेनेरिक मेडिकल दुकानों के पूरे पते सहित किस बीमारी के इलाज के लिए कौन सी दवाई व सामान उपलब्ध होगा, इस संबंध में आसान भाषा में जानकारी दी गई है। बीमारी से संबंधित दवाई का प्रकार, दवाई का नाम, एमआरपी मूल्य और छूट देने के बाद दवा की कीमत को चार्ट के माध्यम से बुकलेट में प्रदर्शित है। साथ ही गूगल मैप के द्वारा श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का पता खोजने और मेडिकल स्टोर हेल्पलाइन संबंधित जानकारी के साथ ही जिन फार्मा कंपनियों की दवाई और मेडिकल सामान यहां उपलब्ध रहेंगे, उनके नाम भी सूचीबद्ध किए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की दवाई रेट लिस्ट एवं मेडिकल आइटम सूची के प्रकाशन पर रायपुर नगर निगम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि लोगों को सस्ती दरों में दवाई उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शुरुआत की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य रखी गई है। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि के विक्रय का भी प्रावधान है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...