रायपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एनएच एमएमआई सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हॉस्पिटल परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 500 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया। मेले में आए लोगों ने अपना पंजीयन कराकर हॉस्पिटल द्वारा 31 अप्रैल तक दी जा रही ओपीडी जांच पर 50% की छूट व निशुल्क प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप कूपन प्राप्त कर स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया। साथ ही साथ मेले में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाएं जैसे कैंसर रोग, हृदय, लिवर, किडनी, गैस्ट्रो, मस्तिष्क, सांस, हड्डी, स्त्री व अन्य रोगों की ओपीडी का भी फायदा लिया । हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर नवीन शर्मा ने बताया कि किसी न किसी कारण से कोई भी व्यक्ति बीमार पड़ जाता है, या किसी भी दुर्घटना में चोटिल हो जाता है तो उसे अस्पताल ही आना पड़ता है। उस समय व्यक्ति को चिंता होती है इलाज में होने वाले खर्च की, उस वक्त वह व्यक्ति उस परिस्थिति के लिए तैयार नहीं रहता है। ऐसे में उसे अपने या अपने परिजन के इलाज से समझौता करना या अपनी संपत्ति बेचना पड़ जाता है। इसलिए व्यक्ति को हेल्थ इंश्योरेंस अवश्य कराना चाहिए। जिससे वह अस्पताल में इलाज में होने वाले खर्च, अच्छे अस्पताल में ट्रीटमेंट की सुविधा, इमरजेंसी में मदद जैसी सुविधा ले सकता है।
30 से ज्यादा इंश्योरेंस कंपनी ने दी जानकारी
उन्होंने बताया कि इसी को देखते हुए हॉस्पिटल द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 30 से ज्यादा इंश्योरेंस कंपनी को बुलाकर एक्सपर्ट द्वारा निशुल्क लोगों को इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया गया। जैसे अनेकों इंश्योरेंस प्लान, प्रीमियम, हेल्थ कवर व अन्य जानकारी। इस मौके पर फैसिलिटी डायरेक्टर नवीन शर्मा, डॉ सुमंता पाढ़ी, डॉ सुनील धमार्नी, डॉ एचपी सिंहा, डॉ मो राय, डॉ अजय वर्मा, डॉ जे राय चौधरी, डॉ दीपेश मस्के सहित हॉस्पिटल के लगभग सभी विभागों के डॉक्टर मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...