रायपुर, 29 अगस्त 2025। (Ekhábri)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. और रेल मेंटेनेंस समाधानों की प्रमुख कंपनी UNECORAILको राज्य में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा, सतत परिवहन और मजबूत रेलवे नेटवर्क की दिशा में नई पहचान दिलाएगी।

EV चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग से छत्तीसगढ़ बनेगा हब
मुख्यमंत्री ने ModernTech Corp. को राज्य में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल हरित ऊर्जा लक्ष्यों को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार सृजन करेगी और प्रदेश को स्वच्छ परिवहन अवसंरचना में अग्रणी बनाएगी।
उन्होंने कहा—
“यह परियोजना भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार देने की दिशा में बड़ा कदम होगी।”
रेलवे अधोसंरचना विकास में UNECORAIL का सहयोग
अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने UNECORAIL के सीईओ डोंग पिल पार्क से मुलाकात की। बैठक में स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी हस्तांतरण और रेलवे अधोसंरचना विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि UNECORAIL के अनुभव से प्रदेश के रेलवे नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स क्षमता को नई गति मिलेगी।
स्थानीय रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, स्थानीय घटक निर्माण इकाइयों को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ को हरित ऊर्जा एवं रेलवे तकनीक में एक राष्ट्रीय हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देगी और पारदर्शी प्रक्रियाओं से प्रोजेक्ट्स को तेजी से क्रियान्वित करने का माहौल बनाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...