Google Analytics Meta Pixel भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण - Ekhabri.com

भिलाई में 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण

24 फरवरी 2024 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्रालय के अंतर्गत 583 करोड़ रुपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। इनमें से एक प्रोजेक्ट भिलाई चरौदा में 50 मेगावाट का सोलर प्लांट है। इस सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियों के लिए सौर ऊर्जा का होगा उपयोग। यह उद्योग कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Image 2024 02 24 at 3.12.22 PM

50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट भिलाई की उपलब्धियां
नेट कार्बन जीरो की दिशा में अर्थात हरित ऊर्जा का प्रयोग करते हुए कार्बन उत्सर्जन कम करने हेतु प्रभावी भूमिका निभाएगा इससे सौर ऊर्जा के माध्यम से ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके चलते कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में 86 हजार 34 टन की कमी प्रति वर्ष न्यूनतम सौर ऊर्जा शुल्क 2 रुपए 91 पैसा 25 सालों के लिए 20 करोड़ रुपए की वार्षिक बचत रेलवे की खाली जमीन का नवीनीकरणीय ऊर्जा के लिए बेहतर उपयोग होगा। यह प्लांट 50 मेगावाट का प्लांट है और यह करीब 194 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसका रेलवे के परिचालन में इस्तेमाल होता है। यह यहां से कुछ दूर पावर ग्रिड का 400 के.व्ही. का सबस्टेशन उपलब्ध है। इस प्लांट को चलाने के लिए आरएमसीएल एक रेलवे की कंपनी है। रेल एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा डिजाइन पर यह प्लांट बना हुआ है। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाडेण्य ने कहा कि आज सोलर प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लोकार्पण किया गया। आज हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम अपने इस दुर्ग नगर में रहते हैं। दुर्ग नगर और भिलाई स्टील प्लांट बहुत सी रेल की तमाम आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। हम सौभाग्यशाली अपने आप को मानते हैं कि हम ऐसे नगर में रहते हैं। मेरी बहुत सारी शुभकामनाएं है कि हम इसी प्रकार से अपने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़े और हमारे प्रधानमंत्री जी इसी प्रकार से देश की सेवा करते रहे इन्हीं शब्दों के साथ धन्यवाद जय भारत जय छत्तीसगढ़। डीआरएम श्री संजीव कुमार ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का रेल कैपिटल है। सोलर प्लांट से विकसित भारत और आज का भारत बदल रहा है। बदलते भारत की तस्वीर हम सब देखेंगे। देश के प्रधानमंत्री जी जिस मूल मंत्र को लेकर भारत को आगे बढ़ने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री जी ने जिस प्रकार से पिछले 10 वर्षों में लगातार भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश के साथ नई सोच और नए विचार के साथ सबका साथ सबका विकास के इस मूल मंत्र के साथ उन्होंने देश को एक नई पहचान दी है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाडेण्य, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, जिला प्रशासन व रेलवे के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *