बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में बीते 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश मवेशियों की मौत का कारण बनती जा रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में मवेशियों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला बलौदाबाजार का है, जहां पलारी विकासखंड के ग्राम जारा में कई मवेशियों की मौत हो गई है, लेकिन प्रशासन और समिति के लोग मामले को दबाने में लगे हैं। मवेशियों की मौत की वजह छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश और भूख बताई जा रही है। प्रशासन की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा ये आरोप लगाए जा रहे हैं कि लगभग 50 से 60 गायों की मौत हुई है। इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
पशुचिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. सी के पांडेय का कहना है कि तीन दिन से अत्यधिक बारिश के कारण उन्हें कुछ खाने को नहीं मिल पाया। 7 गायों की मौत हुई है और 18 जानवर गांव वालों के हैं, जो नाले के पास पाए गए थे। इन्होने गायों को बांध कर नहीं रखा। लगातार बारिश में भीगने की वजह से इनकी मृत्यु हुई है। धीरे-धीरे शासन की तरफ से सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। शेड के निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है चारे के लिए जितने भी गौठान थे सब में चारागाह लगाया गया है, लेकिन इतने लावारिश मवेशियों को एक साथ फीट करना ये थोड़ी असंभव सी बात है। उनके मौत का कारण निमोनिया, अत्यधिक बारिश, भूख लगने से जानवरों की मौत हुई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...