Google Analytics Meta Pixel जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण होगा दंतेश्वरी माई के नाम से - Ekhabri.com

जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण होगा दंतेश्वरी माई के नाम से

  • बस्तर के जनप्रतिनिधियों की मांग पर सीएम ने जताई सहमति


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण बस्तर अंचल की अराध्य देवी दंतेश्वरी माई के नाम किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के जनप्रतिनिधियों एवं बस्तरवासियों की इस मांग पर सहमति जताते हुए जगदलपुर एयरपोर्ट का नामकरण दंतेवश्वरी माई के नाम किए जाने की बात कही। उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बीजापुर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगरनार में निमार्णाधीन सार्वजनिक क्षेत्र के स्टील प्लांट का निजीकरण किए जाने का विरोध करते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार बस्तरवासियों के साथ है। बस्तर के लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।


विधायक राजमन बेंजाम एवं विक्रम मंडावी ने बस्तर अंचल में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की वजह से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभावित परिवारों को क्षतिग्रस्त मकान के बदले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया आवास स्वीकृत किए जाने का आग्रह किया।

जनप्रतिनिधियों ने बस्तर अंचल के निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निराकरण किए जाने के संबंध में भी मुख्यमंत्री से यथोचित कार्यवाही का आग्रह किया। चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने बोधघाट बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के काम को आगे बढ़ाने के लिए अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान किए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया और कहा कि बोधघाट परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल को लेकर बस्तर अंचल में लोग हर्षित हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सरपंचों एवं अन्य पंचायत पदाधिकारियों ने अनुपूरक बजट में बोधघाट परियोजना के लिए राशि की व्यवस्था किए जाने पर प्रसन्नता जताई है और इसके लिए उन्होंने मुझे फोन कर बधाई देने के साथ ही आपका भी आभार जताया है। इस अवसर पर अरूण भद्रा, मिथलेश स्वर्णकार, अवधेश सिंह गौतम, सत्कार अली, आलोक दुबे, संजू जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *