Google Analytics Meta Pixel छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक करें पंजीयन - Ekhabri.com

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक करें पंजीयन

रायपुर, 21 मई 2025।आदिवासी विकास विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि में बढ़ोतरी कर दी है। अब विद्यार्थी तीन अलग-अलग चरणों में 31 मई, 31 अगस्त और 30 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि परीक्षा परिणामों की भिन्न तिथियों से होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

 

यह सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी, जिनका कॉलेजों में प्रवेश या परीक्षा परिणाम विलंब से जारी हुआ है। जिले के सभी सरकारी, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि संस्थानों के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

 

प्रमुख दिशानिर्देश और पात्रता इस प्रकार हैं:

 

  1. आय सीमा:

 

  • अनुसूचित जाति/जनजाति – ₹2.5 लाख वार्षिक

  • अन्य पिछड़ा वर्ग – ₹1 लाख वार्षिक

 

  1. अनिवार्य दस्तावेज:

 

  • स्थायी जाति प्रमाण पत्र

  • मूल निवास प्रमाण पत्र (छत्तीसगढ़)

  • विगत वर्ष की परीक्षा अंकसूची

 

  1. भुगतान व्यवस्था:

 

  • छात्रवृत्ति की राशि PFMS के माध्यम से आधार-सीडेड बैंक खाते में दी जाएगी।

 

  1. अनिवार्य पंजीयन:

 

  • सभी पात्र विद्यार्थियों को NSP पोर्टल से OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य है।

 

  1. संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी:

 

  • निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।

  • Draft Proposal और Sanction Order Lock की सुविधा भी समाप्त हो जाएगी।

  • देरी के कारण छात्रवृत्ति से वंचित होने पर संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

 

  1. नवीन संस्थानों हेतु शर्तें:

 

  • वर्ष 2025-26 में नए संस्थानों के HOI व NOI को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य होगा।
Read Also  अब नया रायपुर, तुता में होगा बड़ा धरना प्रदर्शन 

 

विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपने सभी दस्तावेजों सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि छात्रवृत्ति से वंचित न रहें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *