जशपुरनगर, 22 मई 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 24 लाख 74 हजार रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन भवन का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामवासियों को इस आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने में दोकड़ा ग्रामवासियों की भूमिका सराहनीय है।
1942 से निकाली जा रही रथ यात्रा
दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। इसकी शुरुआत गांव के पंडित स्व. सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी सुशीला सतपथी ने की थी। मंदिर का निर्माण वर्ष 1968 में हुआ था, जो हाल के वर्षों में जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। इस कारण मुख्यमंत्री ने मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था, जो अब पूर्ण हो चुका है।
21 से 27 मई तक धार्मिक आयोजन
21 मई से गांव में विशाल मीना बाजार सहित सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं:
21 मई: मैनी नदी बगिया से मंदिर तक कलश यात्रा
22 मई: सूर्य पूजन, गौ पूजन, मंदिर प्रवेश, नेत्र उनिजन
23 मई: मंडल पूजन, शिखर कलश, नीलचक्र स्थापना, महास्नान
24 मई: यज्ञ हवन और मंडल पूजन
25 मई: श्री जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र, सुभद्रा जी का मंदिर प्रवेश, संध्या कलश यात्रा
27 मई: पूर्णाहुति, दधीभंजन, नगर भ्रमण और ओडिशा कीर्तन मंडली की भजन प्रस्तुति
अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...