Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज अपने जरूरी काम को दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम गरम रह सकता है। महिलाओं को आज अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो स्थिति आज बातचीत से सुलझ जाएगी। आपको आज कमाई के कुछ नए मौके भी मिलेंगे। लेकिन खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा। आपके लिए सलाह है कि क्रोध से बचें और सोच विचार कर किसी से कुछ भी कहें। बिना मांगे तो आज किसी को कोई सलाह न दें।
वृषभ राशि : आज दोपहर बाद वृषभ राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जो इनके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका कोई खास काम भी आज पूरा होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। अगर आप प्रोपर्टी से संबंधित कोई काम करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप लंबे समय के लिए निवेश करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग पाएंगे।
मिथुन राशि : मिथुन राशि पर आज सितारे मेहरबान रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी टीम के साथ मिलकर काम करना होगा। किसी साथी की काम के प्रति लापरवाही की वजह से आपको चिंता और तनाव भी मिल सकता है इसलिए आपको समझदारी से स्थिति को संभालना होगा। पूर्व में किया गया काम और निवेश आज लाभ दिला सकता है। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका कोई काम जो काफी समय से अधूरा है वह दिन के दूसरे भाग में पूरा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

 

 

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। लेकिन आपको आज परिश्रम अधिक करने की जरूरत है। आपको आज कुछ प्रसन्नता दायक खबर मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में आज भाग्य लाभ दिलाएगा लेकिन आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी से उधर लेनदेन भी करने से आपको बचने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र या बैंकिंग से संबंधित काम है तो आज आपका काम पूरा हो जाएगा। लेकिन आपको आज सेहत के साथ ही साथ शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा।

 

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आप आज किसी सगे संबंधी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। सुख साधनों पर भी आज धन खर्च होने का योग बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज अपनी छवि को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। बच्चों की ओर से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में है। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल


वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में आज आपकी कमाई बढेगी। नौकरी में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप किसी कोर्स में दाखिला लेना चाह रहे हैं तो आपको आज इसके लिए प्रयास करना चाहिए। अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है क्योंकि आज आपकी सेहत में नरमी बनी रह सकती है। आपको आज मित्रों और मेहमानों पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। वैसे आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

धनु राशि : धनु राशि के जातक आज चंद्रमा और गुरु के केंद्र योग से लाभ ले पाएंगे। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक बिजनेस में लाभ मिलेगा और परिवार के सदस्यों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि कोई भी बड़ा फैसला घर के बड़ों से सलाह लेकर ही करें। सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। कोई पेंडिंग काम भी आज आपका पूरा हो जाएगा।

 

Read Also  आज का राशिफल

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *