छत्तीसगढ़ में कोरोना का वायरस से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और उनके पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी,इसी बीच खबर आई है कि सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी स्वयं सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी है।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा। संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब मंत्री और सलाहकार भी हो सकते हैं क्वारेंटाइन
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के आखिरी दिन 28 अगस्त को सदन में बिंद्रानवागढ़ से बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान सदन में कई मंत्री और विधायक समेत तमाम लोग उनके संपर्क में आए थे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ भी संक्रमित मिले है। जिसके बाद सीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। ऐसे में अब मंत्री और सलाहकार भी खुद को होम क्वारेंटाइन कर सकते हैं। शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेक्टर-19 में नए विधानसभा का उद्घाटन कार्यक्रम था। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सभी मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक और सीएम सलाहकार मौजूद थे। आज मुख्यमंत्री के ओएसडी और पीएसओ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके संपर्क में कई मंत्री और सलाहकार भी आए थे। जो अभी तक आइसोलेट नहीं हुए है।
मुख्यमंत्री के ओएसडी और पीएसओ हमेशा उनके साथ होते हैं। इसलिए सीएम जिनसे मिलते है, ये दोनों भी सीधे उनके संपर्क में आते है। ऐसे में नियमानुसार संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियातन होम आइसोलेशन में रहना आनिवार्य है। यदि जानबूझकर कोई इसे अनदेखा कर लापरवाही बरतता है, तो संक्रमण और बढ़ सकता है। यही वजह है कि एहतियातन खुद मुख्यमंत्री भूपेश ने अपना कोरोना टेस्ट कराया और उनकी निपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी उन्होंने खुद को चार दिन के लिए आइसोलेट किया है। साथ ही संकट के समय सभी लोगों को सावधानी बरतने की बात कही है। अब ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम के बाद उनके संपर्क में आये मंत्री, विधायक और सलाहकार भी क्वारेंटाइन होंगे।हालाकि अभी इन सबकी ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी सोशल मीडिया में साझा नहीं की गई है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...