Google Analytics Meta Pixel अंबिकापुर हवाई अड्डे को हाईटेक करने का काम हुआ तेज - Ekhabri.com

अंबिकापुर हवाई अड्डे को हाईटेक करने का काम हुआ तेज

  • मंत्री अमरजीत भगत ने दरिमा एयरपोर्ट को अपग्रेड करने लिया था पत्र, 
  • केंद्रीय उड्डयन मंत्री का आया जवाब


अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट को अपग्रेड करवाने के प्रयास तेज कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सरगुजा जिले के अंबिकापुर (दरिमा) हवाई अड्डे की श्रेणी में सुधार करते हुए 3-सी केटेगिरी में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया था। साथ ही पत्र में सेवा विस्तारण अंर्तराज्यीय सेवा के रूप में रायपुर-बनारस (अंबिकापुर होते हुए) उड़ान योजना में स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था।


मंत्री भगत ने पत्र में लिखा था कि छत्तीसगढ़ राज्य का उत्तरी भाग आज तक हवाई सुविधा (हवाई मार्ग) से वंचित रहा है। उड़ान योजना के तहत इन क्षेत्रों में हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु महानिदेशक नागरिक उड्ययन के निर्धारित मापदण्ड अनुसार 3-सी श्रेणी की सुविधा एवं तकनीकी स्वीकृति दिया जाना आवश्यक है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा कि राज्य सरकार अंबिकापुर हवाई अड्डे का विकास कर रही है जिसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (भा.वि.प्रा.) आवश्यकतानुसार तकनीकी सहायता दे रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अंबिकापुर हवाई अड्डे को 3-सी श्रेणी के तहत अपग्रेड करने की योजना को मंजूरी दे दी है। साथ ही उन्होंने लिखा कि आॅपरेशन के उन्नयन के लिए रनवे, टैक्सीवे और एप्रन के लिए उच्च पेवमेंट क्लासीफिकेशन नंबर (पीसीएन) मूल्य की आवश्यकता होती है जो कि संचालित होने वाले विमानों के प्रकार पर निर्भर करता है। छत्तीसगढ़ सरकार से मंजूरी मिलने के बाद, स्थानीय पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने रनवे के विस्तार की योजना बनायी है।

Read Also  जशपुर के लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक


अंबिकापुर, सरगुजा संभाग मुख्यालय होने के साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण शहर है। जगदलपुर एयरपोर्ट के बाद अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्नयन से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही सरगुजा जिले का मैनपाट प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हवाई सेवा आरंभ होने का फायदा क्षेत्रवासियों का मिलेगा, रायपुर व बनारस के लिये उनकी यात्रा अवधि कम हो जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *