Google Analytics Meta Pixel यूनिडायवर्सनल मोड में होगा दरिमा एयरपोर्ट का परिचालन - Ekhabri.com

यूनिडायवर्सनल मोड में होगा दरिमा एयरपोर्ट का परिचालन

मंत्री अमरजीत भगत ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

रायपुर, अम्बिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट में 72 सीटर हवाई सेवा का परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा। जिसमें जहाज की लैंडिंग और टेक-ऑफ अलग-अलग दिशाओं से होगा। दरिमा एयरपोर्ट में ग्राम कोटया की ओर से लैंडिंग तथा मोतीपुर की ओर से टेक-ऑफ होगा। एयरपोर्ट के उत्तर दिशा की ओर मड़वा पहाड़ होने के कारण लैंडिंग की समस्या आने से 72 सीटर जहाज के परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने 5 अक्टूबर को दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया । उन्होंने अधिकारियों से 72 सीटर हवाई सेवा प्रारम्भ करने के लिए सभी जरूरी काम जल्दी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने दरिमा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 72 सीटर विमान सेवा प्रारम्भ करने के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्रता से करें। जमीन अधिग्रहण में जमीन मालिकों की सहमति अवश्य लें। उन्होंने कहा कि पुरातात्विक स्थल ठिनठिनी पत्थर को एयरपोर्ट के जद से बाहर रखें। यह जिले का एक पुरातात्विक धरोहर है।

ओएलएक्स रिपोर्ट के अनुसार 72 सीटर विमान परिचालन हेतु रन-वे की लम्बाई 2100 मीटर करने तथा करीब 300 यात्रियों के क्षमता अनुरूप नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाने के कार्य के लिए लोक निर्माण के अधिकारी टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने क निर्देश दिए।

उन्होंने नया टर्मिनल बिल्डिंग के अनुसार विद्युत व्यवस्था करने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य का उत्तरीय क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने के कार्य के तहत दरिमा एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। जगदलपुर एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रारम्भ हो गया है। अम्बिकापुर से भी 72 सीटर विमान सेवा जल्द प्रारम्भ हो इसके लिए सभी की सामूहिक प्रयास जरूरी है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा अभियान शुरू, दो लाख शिक्षक होंगे प्रशिक्षित


कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि वर्तमान में दरिमा एयरपोर्ट के रन-वे की लम्बाई 1516 मीटर है। 72 सीटर विमान परिचालन के लिए 2100 मीटर रन-वे की लम्बाई किया जाना है। अतिरिक्त 600 मीटर रन-वे निर्माण तथा अन्य तकनीकी आवश्यकताओं को देखते हुए करीब 24 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है। भूमि अधिग्रहण हेतु ग्राम मोतीपुर, परसापाली एवं भाटापारा 54 खातेदारों के जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले को उड़ान योजना में शामिल करते हुए हवाई सेवा प्रारम्भ करने राज्य शासन द्वारा दरिमा हवाई अड्डे को 3-सीं श्रेणी के तहत अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। 3-सी ऑपरेशन के उन्नयन के लिए रन-वे टैक्सी-वे और एप्रन के लिए उच्च पेवमेंट क्लासीफिकेशन बनाया जाएगा। दरिमा एयरपोर्ट के लिए 46 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह बाबरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *