Google Analytics Meta Pixel राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 56 शिक्षक होंगे सम्मानित - Ekhabri.com

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 56 शिक्षक होंगे सम्मानित

प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के कुछ चुनिंदा शिक्षकों का सम्मान होगा। इसमें चार शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 60 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान किया जाएगा।

राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2022 को दोपहर 12.30 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।


समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्मृति पुरस्कार

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर चार शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले के जेल शिक्षक नेतराम नाकतोड़े को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, कांकेर जिले की व्याख्याता मीरा आर्ची चौहान को ’श्री गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’, कोरबा जिले के व्याख्याता एलबी राकेश टंडन को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और महासमुंद जिले के शिक्षक एलबी हेमंत कुमार खुटे को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।

राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021

राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 से सम्मानित होने वाले 56 शिक्षकों में से कांकेर जिले की प्रधान अध्यापक नंदिनी प्रभा बाजपेई और व्याख्यात रामप्रसाद नेताम, नारायणपुर जिले के प्राचार्य मनोज कुमार बांगड़े और सहायक शिक्षक एल.बी. रंजीता नाग, जगदलपुर जिले की व्याख्याता पूर्णिमा सरोज और व्याख्याता माधुरी कुशवाहा, दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता टी. विजय लक्ष्मी और व्याख्याता राकेश कुमार मिश्र, कोण्डागांव जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. मधु तिवारी और व्याख्याता राजेश पांडेय, बीजापुर जिले के व्याख्याता लम्बाड़ी धनंजय और व्याख्याता एल.बी. मोहन लाल निषाद, बालोद जिले के व्याख्याता एल.बी. भूपेश्वरनाथ योगी और व्याख्याता एल.बी. रघुनंदन गंगबोईर, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एल.बी. बसंत कुमार यादव और शिक्षक एल.बी. इंदिरा चंद्रवंशी, दुर्ग जिले की शिक्षक प्रज्ञा सिंह और शिक्षक रश्मि नामदेव, कबीरधाम जिले के व्याख्याता एल.बी. तुलसराम चंद्राकर और व्याख्याता मनहरण लाल तुर्केले, बेमेतरा जिले के व्याख्याता एल.बी. विकेंश कुमार यादव और शिक्षक एल.बी. आनंद कुमार ताम्रकार, महासमुंद जिले के सहायक शिक्षक भोजराज और उ.व.शि.एल.बी. खेमराज साहू, गरियाबंद जिले के शिक्षक कमलकिशोर ताम्रकर और सहायक शिक्षक एल.बी. भागचंद चतुर्वेदी, रायपुर जिले की व्याख्याता डॉ. मीना शर्मा और व्याख्याता सुनील नायक, धमतरी जिले की व्याख्याता मंजूषा साहू और सहायक शिक्षक एल.बी छगन लाल साहू, बलौदाबाजार जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. महेत्तर लाल देवांगन और प्रधान पाठक जान्तीलाल कुर्रे, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एल.बी. कुंज किशोर और सहायक शिक्षक एल.बी. अर्चना शर्मा का नाम शामिल है।



इसी प्रकार मुंगेली जिले की शिक्षक एल.बी. स्वाती पांडेय और सहायक शिक्षक एल.बी.भरत लाल साहू, रायगढ़ जिले के प्रधान पाठक आशीष रंगारी और व्याख्याता रश्मि वर्मा, बिलासपुर जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. ज्योति पांडेय और सहायक शिक्षक एल.बी बलदाऊ सिंह कश्यप, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. जगदीश आदिले और प्राचार्य गोपाल दास गुप्ता, कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एल.बी. नोहर चंद्रा और प्राचार्य बीरभद्र सिंह पैकरा, शिक्षा जिला सक्ती की शिक्षक एल.बी. प्रतिभा यादव और सहायक शिक्षक एल.बी पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप, जशपुर जिले के व्याख्याता सुभाषचंद्र वर्मा और व्याख्याता एल.बी. डमरूधर स्वर्णकार, कोरिया जिले के व्याख्याता एल.बी. चेतनारायण कश्यप और शिक्षक एल.बी. वीरांगना श्रीवास्तव, सूरजपुर जिले की सहायक शिक्षक एल.बी. मीना राजवाड़े और प्रधान पाठक मेराजुद्दीन खान, सरगुजा जिले की शिक्षक एल.बी. अनिता तिवारी और व्याख्याता दीपलता देशमुख, बलरामपुर जिले के व्याख्याता एल.बी. अरबिन्द कुमार गुप्ता तथा व्याख्याता एल.बी. यूधन प्रसाद जायसवाल का नाम शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...