Google Analytics Meta Pixel गुरुग्राम में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत- सभी के शव मिले - Ekhabri.com

गुरुग्राम में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत- सभी के शव मिले

देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। 6 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ये सभी बच्चे सेक्टर-111 में बरसाती पानी से बने तालाब में नहाने उतरे थे। यहां पानी गहरा होने के कारण सभी डूब गए। देर शाम सभी बच्चों के शव 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिए गए। मरने वालों बच्चों की उम्र 8 से 13 साल थी। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में दो दिन हुई बारिश के बाद सेक्टर-111 के पास के तालाब में ज्यादा पानी भरा हुआ है। रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे 6 बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। बच्चों को तालाब में पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था और नहाते हुए डूब गए। एक बच्चे को डूबते हुए लोगों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। हादसा शंकर विहार के पास हुआ है और जहां तालाब है वो क्षेत्र एमपीएम का है। कंपनी की लापरवाही हादसे के लिए जिम्मेदार बताई जा रही है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ऑपरेश के दौरान सभी के शव मिल गए। मौके पर पहुंचे गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही आस-पास के इलाके में भी पूछताछ की जा रही है कि कहीं और कोई बच्चा तो इस तालाब में नहीं गए थे। प्रशासनिक अमला मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा है। सभी 6 बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है।

Read Also  दिल्‍ली से मुंबई जा रहे विमान में अभिनेत्री से व्‍यवसायी ने की छेड़छाड़

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा

डीसी निशांत यादव ने कहा कि सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही हादसे के पीछे किसकी लापरवाही है, इसके लिए जांच की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...