बड़ा फैसला: राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों में घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा के लिए 55 करोड
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ राज्य के 14 नगर निगमों के स्लम इलाकों में लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से शुरू की जाने वाली स्वास्थ्य सेवा के लिए 55 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए जाने की अनुसंशा इस योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित समिति ने की है। इसका उद्देश्य शहरी स्लम इलाके के लोगों को नियमित रूप से मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन के संबंध मे मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में गठित समिति की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 55 करोड़ रुपये प्रदान करने की अनुशंसा की गई। मुख्य सचिव ने इस योजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग को दिए। प्रारंभिक चरण में यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर पालिक निगमों के स्लम क्षेत्रों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से शुरू की जाएगी, जिसके जरिए नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मोहल्लों एवं पारों विशेषकर स्लम इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना को लागू करने संबंध में बीते 5 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसकी कार्ययोजना की समीक्षा की गई थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस योजना को नगरीय क्षेत्रों में शीघ्र शुरू कराए जाने के साथ ही इसके लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना का क्रियान्वयन निगम क्षेत्रों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी के माध्यम से किया जाना है। समस्त निगमों हेतु अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटियों द्वारा एमएमयू संचालन हेतु आरएफपी प्रक्रियाधीन है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्लम इलाकों में एमबीबीएस डाक्टर द्वारा निःशुल्क चिकित्सकिय परामर्श के साथ ही निःशुल्क पैथोलाजी जांच, मुफ्त दवाई, विशेष इलाज हेतु शासकीय अस्पताल में रेफरल आधारित फ्री एम्बुलेंस, फ्री रेडियोलाजी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग अमिताभ जैन, श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, नगरीय प्रशासन के सचिव अलरमेलमंगई डी. उपस्थित थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...