Google Analytics Meta Pixel 7 जिलों की महिलाओं से करता था गंदी बातें, गिरफ्तार - Ekhabri.com

7 जिलों की महिलाओं से करता था गंदी बातें, गिरफ्तार

लखनऊ। स्मार्ट फोन पर आने वाली कॉल अक्सर महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। कभी कॉल के दूसरी ओर से अश्लील शब्दों का प्रयोग होता है तो कभी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कोई शोहदा महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए नजर आता है। यूपी से ऐसा ही जुड़ा एक नया मामला सामने आया। जहां कई जिलों से महिलाओं की ओर से की गई शिकायत पर वीमेन पावर लाइन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लखनऊ स्थित वीमेन पावर लाइन से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले काफी समय से एक युवक की ओर से फोन कॉल करके अश्लील बातें करने और अभद्रता करने की शिकायत लगातार सामने आ रही थीं। सभी शिकायतों को गंभीरता लेते हुए छानबीन की गई तो पता चला एक ही युवक ने यूपी के 7 जिलों (औरैया, इटावा, बरेली, मेरठ, कानपुर, कन्नौज व आगरा) की निवासी 60 महिलाओं को फोन करके अश्लील करता था। इन सभी महिलाओं ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। सभी अधिक 52 शिकायतें औरैया जिले से दर्ज कराई गई थीं। वीमेन पावर लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि आरोपी राजेश को कई बार काउंसिलिंग कर समझाया गया था। लेकिन वह अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऐसे ही किसी भी नंबर को डायल कर देता था। कॉल पर पुरुष की आवाज आने से फोन रख देता और महिला की आवाज सुनते ही उससे अश्लील बातें करना और अभद्रता करना शुरू कर देता था। इतना ही नहीं, छानबीन में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने फोन में अलग-अलग नामों से महिलाओं के कई नंबर सेव करके रखे हुए थे, वह बार-बार उन्हीं नम्बर पर कॉल करके परेशान करता रहता था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी राजेश के पास 2 फोन भी बरामद किए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...