बलरामपुर। बलरामपुर जिले में तूतिया डैम टूटने से एक ही परिवार के 7 लोग बह गए। 4 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं और लोगो की तलाश जारी है। प्रशासन रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा। इस मामले में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डैम में सीपेज की सूचना पहले ही दी गई थी, लेकिन समय पर कदम नहीं उठाए गए। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने जांच टीम गठित करने की बात कही है। हादसे के बाद इलाके में दहशत, भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।










