Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 7 हजार किसान नहीं बेच पाए धान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 7 हजार किसान नहीं बेच पाए धान

छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी के लिए 4 फरवरी तक समय बढ़ा दिया है। धान खरीदी का लक्ष्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन धान बेचने वाले किसानों की लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही है. खरीदी की अंतिम तिथि खत्म होते देख, बड़ी संख्या में किसान अभी भी टोकन के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पिछले साल एकीकृत सरगुजा के सभी पांच जिलों में 1 लाख 85 हजार 976 किसानों ने अपना पंजीयन कराया था, जो इस साल बढ़कर 2 लाख 7 हजार 243 पहुंच गई है। अब तक सरगुजा के पंजीकृत 7 हजार, बलरामपुर के 6 हजार 633 और सूरजपुर 1 हजार 619 किसान अपनी उपज नहीं बेच पाए हैं। कम रकबा होने के कारण प्राय हर साल पंजीयन कराने वाले 7-8 फीसदी किसान अपनी उपज नहीं बेचते हैं। इस बार सूरजपुर के किसानों ने यह रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है।

 

 

 

 

धान खरीदी के अंतिम समय में अपनी उपज बेचने को लेकर किसानों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई है। बड़ी संख्या में किसान दो बार अपना धान बेच चुके हैं और तीसरी बार अपनी उपज बेचने टोकन के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं अब तक एक दाना धान नहीं बेचने वाले किसानों को अंतिम समय में अपनी उपज बेचने का ख्याल आया है। अंतिम समय किसानों में धान बेचने के लिए आई जागरूकता से समिति के कर्मचारी भी हैरान हैं।
अब तक अपनी उपज बेचने से वंचित किसान धान खरीदी तिथि बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन खरीदी लक्ष्य पूर्ण होने के कारण अधिकारी इसकी संभावना न्यून बता रहे हैं। इस बार समय पर आवश्यकता के अनुरूप वर्षा नहीं होने के कारण धान की फसल विलंब से तैयार हुई।

Read Also  मंगलवार को चढ़ाए हनुमान जी महाराज में चोला, होगी हर इच्छा पूरी

 

 

 

पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की उपज भी कम हुई। विलम्ब से फसल तैयार होने के कारण दिसम्बर महीने के दूसरे सप्ताह से खरीदी में तेजी आई। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद इस बार कोचियों की सक्रियता रही तथा समिति प्रबंधक, किसान और कोचियों की तिकड़ी ने जमकर अवैध धान खपाया। सहकारी समितियों में खरीदी के पूर्व ही भारी मात्रा में धान की कमी और राइस मिलों में परिवहन किए गए धान में मिली भारी कमी से कागजी खरीदी और परिवहन से इंकार नहीं किया जा सकता। धान खरीदी की मात्रा में हुई वृद्धि से भी अवैध धान खपाने वाले तिकड़ी को काफी प्रोत्साहन मिला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *