Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में इस साल 76 नए आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में इस साल 76 नए आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल

अकेले रायपुर में ही 12 स्कूल खुलेंगे, एक जुलाई से शुरू होगा दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस सत्र से 76 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने के लिए तैयार हैं। इन नए स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला एक जुलाई से शुरू हो जाएगा। अकेले रायपुर जिले में ही 12 स्कूल खोले जा रहे हैं। इन नए स्कूलों के खुल जाने से प्रदेश में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या 171 से बढ़कर 247 हो जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि सभी 76 नए स्कूलों को शुरू किए जाने को लेकर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया पिछले सालों में शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों को लेकर जनता का रुझान बढ़ा है। मुख्यमंत्री के विधानसभावार भ्रमण एवं भेंट-मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में पेरेंट्स और बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग अपने इलाकों में करते रहे हैं। पेरेंट्स और बच्चों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने राज्य में 50 और नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा करने के साथ ही अपने ट्वीटर हैण्डल से भी इसकी जानकारी दी थी। विधानसभा क्षेत्रों के भेंट-मुलाकात के दौरान लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 26 और नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की मंशा और उनकी घोषणा के अनुरूप 76 नए स्कूल खोले जा रहे है।

रायपुर में यहां होंगे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल
रायपुर में सर्वाधिक 12 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और शुरू किए जा रहे हैं। ये स्कूल मोवा, लालपुर, शांतिनगर, गुरूनानक चौक, मोहबा बाजार, सरोना, मंदिर-हासौद, समोदा, गोबरा-नावापारा, सारागांव, तिलकनगर गुढ़ियारी और बीरगांव में खुलेंगे।

Read Also  शराब कारोबारी को फर्जी मुठभेड़ में जेल भेजने पर एसपी समेत 30 पुलिसकर्मी फंसे

दूसरे जिलों में यहां बनेंगे नए अंग्रेजी
बिलासपुर – लाल बहादुर हायर सेकेण्डरी स्कूल, अंबेडकर स्कूल और तिलकनगर। कोरबा – पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान, कोरबी और बालको। कोरिया – नवापारा पोड़ी, पिपरडांड बैकुण्ठपुर और केलहारी। कोण्डागांव – मरदापाल, कोण्डागांव और कोनगुड़। कांकेर -सरोना। कबीरधाम – कचहरी पारा कवर्धा। बलौदा बाजार – सरसींवा, सुहेला, भंटगांव, लवन। रायगढ़ – कोड़ातराई। राजनांदगांव- साल्हेवारा। धमतरी – गोकुलपुर और चर्रा (कुरूद)। बीजापुर – कुटरू और मद्देड़। बालोद – नयापारा राजहरा, गुण्डरदेही, देवरीबंगला। बस्तर – करन्दोला (भानपुरी), धरमपुरा, बकावण्ड एवं नानगुर। बेमेतरा – सिंघौरी, साजा, थान खम्हरिया और देवारबीजा। बलरामपुर – रामचंद्रपुर, डौरा एवं चलगली।

हिंदी माध्यम से पढ़ाई भी जारी रहेगी
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, इन विद्यालयों में हिन्दी माध्यम से पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी। हिन्दी माध्यम के शिक्षकों का पहले से स्वीकृत सेटअप भी पहले की तरह बना रहेगा। हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु निश्चित संख्या निर्धारित नहीं की गई है। विद्यालय अपनी आवश्यकता एवं क्षमता अनुसार प्रवेश दे सकेंगे। विद्यालयों का संचालन आवश्यकतानुसार दो पालियों में किए जा सकेंगे। राज्य में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *