Google Analytics Meta Pixel बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में 9800 धावकों ने रचा नया इतिहास - Ekhabri.com

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में 9800 धावकों ने रचा नया इतिहास

रायपुर, 22 मार्च 2026। बस्तर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरती पर आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 ने भागीदारी के मामले में नया इतिहास रच दिया। इस आयोजन में 9,800 से अधिक पंजीकृत धावकों ने हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन गया।

जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरू हुई यह मैराथन विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के पास संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी प्रतिभागियों की मौजूदगी ने बस्तर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

 

समारोह के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर को समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र लंबे समय तक अशांति के लिए जाना जाता था, अब वह शांति और विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

 

कार्यक्रम में विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बस्तर में विकास और सामाजिक परिवर्तन का संकेत हैं। उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियों के जरिए युवाओं को नई दिशा मिल रही है और क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बन रहा है।

 

मैराथन को चार श्रेणियों में आयोजित किया गया था, जिसमें 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी दौड़ शामिल रही। फुल मैराथन लालबाग से शुरू होकर चित्रकोट जलप्रपात तक पहुंची, जबकि अन्य दौड़ें पोटानार, कुम्हरावंड और दलपत सागर रानीघाट तक आयोजित की गईं।

 

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने 25 लाख रुपये की इनामी राशि घोषित की थी। साथ ही स्थानीय प्रतिभागियों के लिए विशेष श्रेणी और निःशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हो सके।

Read Also  बिहार में सम्राट युग का शुभारंभ, सम्राट चौधरी ने ली 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, इन दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

 

इस आयोजन की खास बात यह रही कि मांझी-चालकी समुदाय के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे सामाजिक समावेशिता का संदेश मजबूत हुआ।

 

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 ने न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि क्षेत्र की शांति, समृद्धि और बदलती तस्वीर को देश-दुनिया के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *