कोरोना के चलते सभी राज्यों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। अपने राज्य में आर्थिक संकट से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने कई बेहद कड़े फैसले किए हैं। राज्य कैबिनेट की बैठक में जनता पर कई आर्थिक भार डालने वाले निर्णय लिए गए हैं। अब हरियाणा रोडवेज बसों के किराये में वृद्धि कर दी गई है। वहीं सब्जी और फल भी महंगे हो सकते हैं। सरकार ने सब्जी और फल मंडियों में दो फीसदी मार्केट फीस लगा दी है। हालांकि, अभी यह फीस नहीं लगती थी।
इसके साथ ही शराब भी महंगी हो गई। कैबिनेट ने शराब पर कोरोना सेस लगाने का भी फैसला किया है। पेट्राेल और डीजल भी महंगा हो गया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1.10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
इस तरह कोरोना महामारी का असर अब प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त खर्च के बोझ के रूप में पड़ा है। कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में ये अहम निर्णय लिए गए। इससे सरकार की माली हालत को मजबूती मिल सकती है। शराब पर कोरोना सेस लगाने पर सहमति हो चुकी है, लेकिन इसकी दर कितनी होगी, यह तय होना अभी बाकी है।
आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में किराया 85 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर एक रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है, जबकि लग्जरी (वोल्वो) बसों का किराया दो रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई रूपये प्रति किलोमीटर किया गया है। हरियाणा में सामान्य बसों का किराया बढ़ाने के बावजूद यह पंजाब, हिमाचल और राजस्थान से कम ही रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में मार्केट कमेटियों के अंतर्गत सब्जी मंडी और फ्रूट मंडी में दो फीसद मार्केट फीस फिर से बहाल कर दी गई है। इसमें एक फीसद मार्केट फीस और एक फीसद एचआरडीएफ सेस होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...