रायपुर। निवास योग्य शहरों की रैंकिंग में अपने शहर की सुविधाओं के संबंध में नागरिक अपना फीडबैक दें रहे हैं। आम लोगों को इस सर्वेक्षण के संबंध में प्रेरित करने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. 3 और 4 दिसंबर 2022 की शाम बूढ़ातालाब में सांस्कृतिक आयोजन कर रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत आयोजित होने वाले कवि गोष्ठी व ओपन माईक कार्यक्रम में सभी आयुवर्ग के लोग सम्मिलित हो सकेंगे।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर निवास योग्य उत्तम शहरों की रैंकिंग के लिए होने वाले “इज ऑफ लिविंग-2022“ सर्वेक्षण की शुरूआत हो चुकी है। इसके तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित वेब लिंक http://eol2022.org पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर हर नागरिक अपनी राय प्रश्नावली पर दर्ज कर सकता है।
इस बार फीडबैक देने वाले हर नागरिक को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी सर्वेक्षण पूर्ण करते ही जारी किए जा रहे हैं। 2019 में हुए निवास योग्य उत्तम शहरों के सर्वेक्षण में स्मार्ट सिटी रायपुर को नागरिकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सातवां स्थान प्राप्त हुआ था, अब इस सर्वेक्षण में भी बेहतर रैंकिंग के लिए रायपुरवासी अपना फीडबैक दे रहे हैं।
“इज ऑफ लिविंग-2022“ के सर्वेक्षण में इस बार विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े 17 प्रश्न पूछे जा रहे है, ये प्रश्न रायपुर शहर के सार्वजनिक परिवहन, आवास, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, मनोरंजन, रोजगार, स्वच्छता, प्रदूषण आदि से जुड़ी है। इस सर्वेक्षण में देश के महत्वपूर्ण नगरीय निकाय भाग ले रहे है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...