रायपुर– रायपुर की पुलिस ने युवक कांग्रेस नेता और उसके साथियों को अरेस्ट किया है। ये सब मिलकर बीती रात शहर में चाकू से एक युवक पर हमला करने की वजह से गिरफ्तार किए गए हैं। गुरुवार को इन्हें पकड़कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।मामला बुधवार रात 2 बजकर 30 मिनट का है। अपना जन्मदिन मनाने जुनैद हसन बैजनाथपारा गया हुआ था। जुनैद अपने दोस्तों के साथ बैजनाथ पारा के मन्नत होटल पहुंचा। यहां सभी बातें कर रहे थे। पहले से यहीं दूसरी टेबल पर कांग्रेस नेता प्रभाकर झा अपने साथियों के साथ मौजूद था। जुनैद के मुताबिक प्रभाकर के साथ बैठे लड़के गाली-गलौज कर रहे थे।प्रभाकर के साथियों का शोर सुनकर जुनैद परेशान हुआ, जाकर उनसे कहने लगा कि शांत रहें और गालियां न दें। इतना सुनते ही युवक कांग्रेस नेता प्रभाकर झा ने कांच का गिलास फेंकर जुनैद को मारा, इससे उसके चेहरे और कान के पास चोट लगी। जुनैद ने बताया कि प्रभाकर और उसके साथी नशे में लग रहे थे। टोके जाने पर मारपीट करने लगे। प्रभाकर के साथ मौजूद राहुल सिंह और रोशन नाम के लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। जुनैद ने बताया कि पीटते हुए युवक होटल के बाहर आ गए चाकू निकालकर लहराने लगे, इसके बाद मुझपर रोशन ने चाकू से जांघ पर वार कर दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव को आए तो प्रभाकर और उसके साथी जान से मार देने की धमकी देकर फिर से चाकू लहराकर भीड़ को धमकाने लगे और भाग गए। होटल के बाहर हुए बवाल के बाद काेतवाली थाने की पुलिस ने अब गुरुवार को इन बदमाशों को युवक कांग्रेस नेता के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस केस में कांग्रेस नेता प्रभाकर झा, राहुल सिंह और रोशन सिंह को गिरफ्तार किया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...