Google Analytics Meta Pixel आम नागरिकों का काम समय पर होना सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री  - Ekhabri.com

आम नागरिकों का काम समय पर होना सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के लैलूंगा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं विधायक भी उपस्थित रहे। प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करते हुए प्राथमिकता से शासन की योजनाओं का फील्ड पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान लेकर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ एस भारतीदासन, कलेक्टर रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज लैलूंगा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अनेक सुविधाएं दी जा रही है। सप्ताह में 5 कार्य दिवस कर दिया गया है। एक अतिरिक्त दिवस की छुट्टी दी जा रही है। पुराने पेंशन लागू कर बुढ़ापे का सहारा दिया जा रहा है। जब मुख्यमंत्री आए तभी काम करना है यह धारणा हटानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों, जनता का काम समय पर होना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित सुनिश्चित करने और बेहतर ढंग से काम करते हुए शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
सड़को की हालत खराब,ठीक करिए
मुख्यमंत्री ने जिले में कई सड़को की हालत जर्जर होने की बात कहते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़क के मरम्मत के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने उन्हें बताया कि स्वीकृत सभी सड़को में बारिश के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
खुद को सुधारिए,नहीं तो कार्यवाही होगी
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लैलूंगा में आमनागरिको और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायत के आधार पर क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ से सवाल किया कि आप लोग आम नागरिको और जनप्रतिनिधियों के कार्यों को समय करें। आप लोगों की शिकायत है कि समय पर कार्यालय भी नहीं पहुँचते। मुख्यमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए एसडीएम सहित अधिकारियों ने अपने कार्यों में सुधार लाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कार्यशैली में सभी सुधार लाए, नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।
शिक्षा का स्तर बढ़ाइए
मुख्यमंत्री ने जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का नियमितीकरण के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है। लगातार शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति, अध्यापन, मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। इसलिए इसे बेहतर बनाइये। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लैलूंगा क्षेत्र में जाति प्रमाणपत्र वितरण की जानकारी ली और समय पर वितरण के निर्देश एसडीएम, तहसीलदार को दिए। उन्होंने जिले में गौठान संचालन, गोबर खरीदी, स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किए जा रहे कार्यों, सब्जी उत्पादन, नरवा, वन अधिकार पत्र वितरण, हाथी विचरण, धान खरीदी और पटवारियों की मुख्यालय में समय पर उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यहां विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...