Google Analytics Meta Pixel पड़ोसी नाबालिक लड़का निकला आरोपी, बाप ने भी किया था अन्य के साथ दुष्कर्म - Ekhabri.com

पड़ोसी नाबालिक लड़का निकला आरोपी, बाप ने भी किया था अन्य के साथ दुष्कर्म




रायपुर। विधानसभा क्षेत्र के सड्डू बीएसयूपी कालोनी स्थित वृंदावन गार्डन से एक हफ्ते पहले लापता हुई आठ साल की मासूम बच्ची की हत्या की घटना का आरोपी पकड़ा गया है। यह कोई और नहीं बल्कि उसी कॉलोनी में रहने वाला नाबालिक युवक निकला। बच्ची की लाश सेक्टर-8 के मैदान में झाड़ियों के बीच मंगलवार को मिली थी। इस हत्या मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बच्ची का हत्यारा पड़ोस में रहने वाला 14 साल का नाबालिग निकला। आरोपी पार्क में खेलने और बड़ी से सब्जी तोड़ने के बहाने बच्ची को साथ ले गया था।



अपहृत नाबालिग बालिका का शव बोरी एवं कागज के गत्ता से ढ़का मिला एवं बालिका का शव खराब हो गया था। जिस पर शव का पी.एम. कराया गया, डॉ. द्वारा शार्ट पी.एम. रिपोर्ट में बालिका की मृत्यु गला दबाकर करने के साथ ही बालिका के साथ दुष्कर्म करना भी लेख किया गया।

घटना बेहद दर्दनाक है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी जिसे आरोपी साथ लेकर गया। पहले सब्जी तोड़ी, उसी दौरान बच्ची को खुद के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोला, नही मानने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबा कर हत्या कर दी। बोर और पुठ्ठे से लाश को दबा दिया और फिर वहां से भाग गया। अब आरोप ने अपना अपराध कबूल किया है और पुलिस के गिरफ्त में है।

आपको बता दें, बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 7 दिसम्बर की दोपहर को ही 8 साल की बच्ची लापता हो गई थी। बच्ची के परिजनों को ये पता नहीं था कि बच्ची दोपहर से ही लापता हो गई थी। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया था कि बच्ची शाम से लापता हुई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद सड्डू हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-8 में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। इस दौरान घटना वाले दिन 7 दिसम्बर को ही बालिका पड़ोसी नाबालिक आरोपी के साथ जाते हुए दिखाई दी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने नाबालिक को पकड़ा और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या के बाद दुष्कर्म की बात कबूल की। बच्ची जिस दिन लापता हुई थी उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी।एसएसपी प्रशांत अग्रवालद्वारा घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/शहर के नेतृत्व में 07 नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक, 03 निरीक्षक 05 सउनि., 08 प्र.आर. एवं 22 आरक्षकों की एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

Read Also  रायपुर में स्वच्छता और जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान तेज

बाप ने भी किया था यही अपराध

नाबालिग आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी भाभी व चाचा के मोबाइल में पोर्नोग्राफी विडियो देखा करता था। अपचारी बालक का पिता भी पूर्व में अपनी नाबालिग सगी पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में 03 वर्ष तक जेल निरूद्ध रह चुका है, जो 01 माह पूर्व ही जेल से बाहर आया है। नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 302, 201, 376 भादवि. 4, 6 पास्को एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...