रायपुर, 29 अप्रैल 2026। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 और आगामी जनगणना 2027 को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम जोन 1 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खमतराई बाजार, चावड़ी और वीर शिवाजी उद्यान क्षेत्र में आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को स्वच्छता और जनगणना के प्रति जागरूक किया गया।

नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में चार डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। अधिकारियों ने बताया कि घरों में चार अलग-अलग डस्टबिन रखना आवश्यक है, जिसमें हरे डिब्बे में गीला कचरा, नीले में सूखा कचरा, लाल में सेनेटरी कचरा और काले डिब्बे में विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखना चाहिए। इस व्यवस्था से कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलेगी।
अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरे को अलग-अलग करके सफाई वाहनों को सौंपें, ताकि रायपुर को स्वच्छ राजधानी बनाने के प्रयासों में सहभागिता सुनिश्चित हो सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों की भी जानकारी दी।
इसके साथ ही जनगणना 2027 के तहत मई 2026 में शुरू होने वाले मकान सूचीकरण अभियान को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई गई। अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे घर-घर आने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अपने परिवार की सही और पूर्ण जानकारी दें, जिससे जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।
नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता और सटीक जनगणना दोनों ही शहर के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे अभियानों के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...