पटेवा में खोला जाएगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी, महासमुंद में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि पटेवा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।मुख्यमंत्री को गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। यादव समाज की ओर से गोधन न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से रेलवे ओवरब्रिज का नामकरण श्रीराम सेतु करने का अनुरोध किया। जैन समाज ने महासमुंद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यति यतनलाल के नाम से करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रस्ताव देने की बात कही। इसी प्रकार गोड़ समाज द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर करने का आग्रह किया।  मुस्लिम समाज ने बावनकेरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। समाज द्वारा डामरीकरण की मांग पर डेढ़ किलोमीटर सड़क के लिए सहमति दी। मुख्यमंत्री ने महानदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को खेल गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाजों की मांग पर सामाजिक भवन और अन्य कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लकवा पीड़ित महिला कमला बरिहा को उपचार के लिए एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की। उन्होंने गोड़ समाज को जिला स्तरीय भवन के लिए 50 लाख रूपए, साहू समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए, कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल के अनुरोध में ट्रस्ट की जमीन के लिए भवन व शेड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, मरार समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, पटेल समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, अघरिया समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, राजपूत क्षत्रीय समाज द्वारा छात्रावास में आहाता निर्माण की मांग पर 20 लाख रूपए, मुस्लिम समाज को कब्रिस्तान के लिए 15 लाख रूपए, माहेश्वरी समाज को भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, पैकरा समाज को भवन के लिए 15 लाख रूपए, गुजरात समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, देवांगन समाज को जिला स्तरीय भवन के लिए 15 लाख रूपए, मसीही समाज को सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए और कोलता समाज को भवन हेतु 10 लाख रूपए स्वीकृत किए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...