Google Analytics Meta Pixel मानव जीवन में खेल-खिलाड़ी को प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया - Ekhabri.com

मानव जीवन में खेल-खिलाड़ी को प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक

रायपुर- आरंग विकासखण्ड के ग्राम गुल्लू में रविवार को ब्लाक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि मनुष्य के जीवन में खेल बहुत महत्व है। खेल से ही तन और मन दोनों स्वास्थ्य रहता है और ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को मान सम्मान प्राप्त होता है। इसलिए बच्चों को बचपन से ही विभिन्न प्रकार के खोलों से परिचित कराना चाहिए साथ ही खेल के प्रति उनमें रुचि भी उत्पन्न करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश की भूपेश सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को ग्राम स्तर से शुरू किया है, जिससे गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी को प्रदेश एवं देश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सके। प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों का मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने उत्साहवर्धन करते हुए हर खेल में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महाकुंभ का पूरे प्रदेश भर में आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर से शुरू हुए इस खेल को प्रदेश स्तर तक खेला जायेगा, जिसमें 18 आयु वर्ग तक की महिलाएं तथा पुरुषों के लिए 14 प्रकार के खेल आयोजन किया जा रहा है। उसी प्रकार 18 से 40 आयु वर्ग की महिला और पुरुष के लिए भी 14 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के बाद ग्राम पंचायत स्तर के विजेता खिलाड़ियों को जोन स्तर पर खेलने का अवसर मिला और जोन स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का चयन ब्लाक स्तर पर खेलने के लिए हुआ है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सिंह साहू, केशरी मोहन साहू, दुर्गा राय, तारा ढीढी सरपंच, भारती चंद्राकार, यादराम साहू, दिनेश ठाकुर, राहुल कुर्रे, शिव साहू, नंदू साहू, शिक्षा विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित खेल प्रतिभागी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...