बैतूल। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपने एक बयान के लिए फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि हर घर से एक बेटा संघ या बजरंग दल में होना चाहिए, ये सनातन धर्म और राष्ट्र रक्षा के लिए जरूरी है। पंडित मिश्रा ने स्कूली शिक्षा पर भी सवाल उठाए। उनके बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पंडित प्रदीप मिश्रा की बैतूल के कोसमी में मां ताप्ती शिवमहापुराण कथा चल रही है।
कथा के तीसरे तीन गुरुवार को व्यास पीठ से उन्होंने कहा- सनातन धर्म की रक्षा के लिए और राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रत्येक घर से एक बेटा या तो संघ में होना चाहिए या बजरंग दल में होना चाहिए। प्रत्येक घर से एक पुत्र को धर्म की रक्षा और राष्ट्र की रक्षा के लिए अग्रणी रहना चाहिए। आज चारों तरफ सनातन धर्म को तोड़ने वाले लोग हैं, लेकिन मेरी माताओं ने धर्म और राष्ट्र को संभाल के रखा है। माताएं पूजा-पाठ, व्रत, अनुष्ठान, कथा करती हैं। इन्होंने सनातन को संभाल रखा है, नहीं तो वे कबका सनातन को समाप्त कर चुके होते।
स्कूल शिक्षा पर भी उठाए सवाल
पंडित प्रदीप मिश्रा ने आगे कहा- पहले गुरुकुल होते थे। आज स्कूल होते हैं। उन्होंने सबसे पहले गुरुकुल समाप्त किए। उन्हें पता था कि गुरुकुल में पढ़ने वाला कभी नौकर नहीं बनेगा, सिर्फ राजा ही बनेगा। उन्हें नौकर बनाने थे इसलिए उन्होंने कहा कि स्कूल शुरू कर दो। क्योंकि अगर ये स्कूल में पढ़ेंगे तो किसी न किसी कंपनी में नौकर ही बनेंगे। अगर गुरुकुल में पढ़े तो राजा बन जाएंगे। इसलिए उन्होंने गुरुकुल समाप्त कर दिए और स्कूल शुरू कर दिए। कॉन्वेंट स्कूल शुरू कर दिए। स्कूलों में सिर्फ ये सिखाया जाता है कि पैसे कैसे कमाना है? वहां सिखाया जाता है कि लोगों को कैसे बेवकूफ बनाएं। हर स्कूल में सिखाया जाता है कि तुम दूसरों से धन कैसे निकलवा पाओ, लेकिन गुरुकुल में सिखाया जाता है कि तुम राष्ट्र की रक्षा कैसे कर सकते हो। सनातन धर्म को कैसे बचा सकते हो। गुरुकुल और स्कूल में जमीन आसमान का अंतर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...