Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से प्रदेश की कृषि व्यवस्था में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।

 

राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में विभागीय उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाना, लागत कम करना और खेती को टिकाऊ बनाना है।

 

खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता, 98% भंडारण पूरा

 

खरीफ सीजन 2026 के लिए 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 30 जुलाई तक 15.16 लाख मीट्रिक टन (लगभग 98%) भंडारण हो चुका है। किसानों द्वारा 10.23 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का उपयोग किया जा चुका है, जबकि पर्याप्त मात्रा अभी भी उपलब्ध है।

बीजों की बात करें तो 4.95 लाख क्विंटल की मांग के मुकाबले 4.85 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध कराए गए हैं।

 

 डीबीटी से किसानों को हजारों करोड़ की सहायता

 

कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ 2023 से 2025 तक 25.52 लाख किसानों को 35,892 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता सीधे बैंक खातों में दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 24.63 लाख किसानों को 493 करोड़ रुपये की 23वीं किस्त जारी की गई।

 

83% बोनी पूरी, बेहतर बारिश से फसल की स्थिति मजबूत

 

प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से लगभग 83% क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है। सामान्य से बेहतर बारिश के चलते फसल की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है।

Read Also  दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द, श्रद्धालु परेशान

 

आधुनिक खेती और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार

 

राज्य में 7,745 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं और 568 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए गए हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत करीब 50 हजार किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई का लाभ मिला है।

 

  प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण को बढ़ावा

 

57 हजार से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया है। साथ ही, धान के बजाय अन्य फसलों के लिए प्रोत्साहन राशि 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ कर दी गई है।

 

 पशुपालन और डेयरी में तेजी, मत्स्य उत्पादन में उछाल

 

दूध, अंडा और मांस उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। दुग्ध उत्पादकों को अब हर 10 दिन में भुगतान सुनिश्चित किया गया है। वहीं, मत्स्य उत्पादन 23% बढ़कर 9.59 लाख टन तक पहुंच गया है।

 

  उद्यानिकी और कृषि अधोसंरचना में बड़ा विस्तार

 

उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़कर 8.91 लाख हेक्टेयर हो गया है। कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस और हाईटेक नर्सरी जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

 

डिजिटल कृषि और एग्रीस्टैक से पारदर्शिता

 

36 लाख से अधिक किसानों का डिजिटल पंजीयन किया जा चुका है। एग्रीस्टैक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और सेवाओं की गति बढ़ी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *