रायपुर। रायपुर जिले के पंडित रविशंकर शुक्ल शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला के प्रांगण में आज यहाँ संभाग स्तरीय युवा महोत्सव की शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी डॉ. सी डी अगासे एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी आई पी वर्मा शुभारंभ अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे। संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में 20 दिसंबर एवं 21 दिसंबर तक किया जा रहा है।
संभाग स्तरीय युवा महोत्सव के खेलकूद प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के 5 जिले रायपुर, महासमुंद ,धमतरी, बलोदा बाजार एवं गरियाबंद के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खेल की प्रतियोगिता में पांच खेल, भंवरा, गेड़ी, फुगड़ी, खो-खो एवं कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी भाग ले रहे है।
आज 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई जिसमें महिला वर्ग की खो-खो में बलौदा बाजार की टीम ने प्रथम एवं धमतरी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरुषों में प्रथम स्थान बलोदा बाजार एवं द्वितीय स्थान रायपुर की टीम ने हासिल किया। कबड्डी में महिला वर्ग में प्रथम स्थान बलौदाबाजार तथा द्वितीय स्थान रायपुर की टीम को प्राप्त हुआ, पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान गरियाबंद द्वितीय स्थान बलोदा बाजार ने हासिल किया। भौरा में प्रथम स्थान बलोदा बाजार के अरुण कुमार तथा द्वितीय स्थान रायपुर के सुजीत हालदार को मिला।
महिला वर्ग में प्रथम स्थान बलोदा बाजार की डिंपल मार्कण्डेय तथा द्वितीय स्थान गरियाबंद की राज लक्ष्मी यादव ने हासिल किया। गेड़ी में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान बलोदा बाजार के गोकर्ण एवं द्वितीय स्थान गरियाबंद के भूपेंद्र ध्रुव तथा महिला वर्ग में गरियाबंद की साधना यादव ने प्रथम स्थान तथा बलौदा बाजार की बिंदु पैकरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार फुगड़ी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गरियाबंद के घनश्याम ने प्रथम तथा धमतरी के अजय निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही महिला वर्ग में प्रथम स्थान धमतरी की राजेश्वरी हिरवानी और द्वितीय स्थान महासमुंद की गायत्री सिद्धार्थ ने हासिल किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...