आंगनबाड़ियों में बच्चों के लिए स्वच्छ पानी की हुई व्यवस्था, तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक - Ekhabri.com
मंत्री भेंड़िया ने वॉटर स्टोरेज टैंक की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर। बच्चों के स्वास्थ्य के बेहतर बनाने के लिए तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक लगाए जा रहे है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास कार्यालय से आंगनबाडियों में पेयजल व्यवस्था के लिए स्टेनलेस स्टील के वॉटर स्टोरेज टैंक लिये गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर मद से 1500 लीटर क्षमता के ये मेडिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील वॉटर स्टोरेज टैंक प्रदेश के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बालोद के 210 आँगनबाड़ियों में लगाए जाएंगे। इससे आंगनबाड़ियों में बच्चों तथा आम लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा। इससे जल जनित बीमारियों से भी बचा जा सकेगा।
मंत्री ने कहा कि दूषित जल से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इसे देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईसीआईसीआई बैक के माध्यम से आंगनबाड़ियों में नन्हें बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। सीएसआर मद से प्रदेश के 210 आंगनबाड़ियों में स्टेनलेस स्टील के वॉटर स्टोरेज टैंक लगाए जाएंगे। इससे बच्चों के लिए स्वच्छ जल मिल सकेगा। वॉटर स्टोरेज टैंक प्रदान करने के लिए आईसीआईसीआई बैक और आईसीआईसीआई फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, आईसीआईसीआई बैंक और फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थी।
उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ियों में लगाए जा रहे वॉटर टैंक मेडीकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील के डबल लेयर्ड इंसुलेटेड टैंक हैं। इनमें पानी का तापमान वातावरण से प्रभावित नहीं होता और एक सा रहता है। मेडिकल ग्रेड स्टील से बना होने के कारण इसमें स्टोर पानी पूरी तरह से बैक्टीरिया से मुक्त रहता है। इसमें काई नहीं लगती है। टैंक के नीचे वाल्व लगा होने से इसकी आसानी से सफ़ाई हो जाती है। स्टील टैंक में विषैले रसायन निकलने जैसी समस्या आने की कोई सम्भावना नहीं होती।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...