Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई मकान दुकान भवन आदि से संबंधित मामला ही लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आप किसी अनजान  व्यक्ति की बातों में आकर धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन व्यय होगा। जीवन साथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी गई थी तो उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा।  कुछ खर्चे में आप कटौती करने पर सोच विचार कर सकते हैं। अपने बजट पर पूरा ध्यान दें अन्यथा समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से आज माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें  कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं की तो उनके कुछ शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी और आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम नहीं कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनकी पीड़ा बढ़ सकती है।
कर्क राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उनके रिश्तो में पहले से सुधार आएगा और मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को समय रहते पूरा करना होगा और आपको अधिकारियों की बात सुननी व समझनी होगी। आप व्यस्त रहने के कारण इधर-उधर के कामों पर ध्यान नहीं लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको संतान से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप अपने लेन-देन में सावधानी बरते।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...