अमेरिका में बसने की चाहत में एक भारतीय ने जान गंवा दी। 30 फीट ऊंची अमेरिका-मेक्सिको सीमा की दीवार जिसे “ट्रंप वाल” के नाम से भी जाना जाता है से गिरकर बृज कुमार यादव की मौत हो गई। उनकी पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार ट्रंप वाल पर चढ़कर अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश का प्रयास कर रहा था।
प्रेट्र के अनुसार घटना के बारे में जानकारी के बाद राज्य आपराधिक जांच विभाग (सीआइडी) ने तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीआईडी आरबी ब्रह्मभट्ट ने कहा “मीडिया के माध्यम से घटना के बारे में पता चलने के बाद मैंने जांच का आदेश दिया है। एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिग सेल के डिप्टी एसपी को मामले की जांच करने के लिए कहा है”। गुजरात पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि बृज कुमार ने अपने भाई और अन्य स्वजन को भी नहीं बताया था कि वह पत्नी पूजा और तीन साल के बेटे तन्मय के साथ मेक्सिको जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार बृज कुमार गांधीनगर जिले के कलोल में गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (जीआईडीसी) क्षेत्र में अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे। परिवार बोरीसना गांव की एक कालोनी में रहता है।
गत बुधवार को करीब 30 फीट ऊंची ट्रंप वाल पर लगी धातु की प्लेट को पकड़कर परिवार मेक्सिको से अमेरिका की ओर अवैध रूप से प्रवेश का प्रयास कर रहा था। परिवार के तीनों सदस्य काफी ऊंचाई से गिरे। बृज कुमार यादव की पत्नी जहां दीवार के अमेरिकी हिस्से में गिरीं, वहीं बृज कुमार और उनका बेटा मेक्सिकन हिस्से में गिरे। दीवार से गिरने से बृज कुमार के सिर में चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। मेक्सिको के सुरक्षाकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि उनके कंधे पर बंधा तीन साल का पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तिजुआना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृज कुमार की पत्नी के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें सेन डिएगो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...