Google Analytics Meta Pixel रिहाई के बाद नेपाल ने चार्ल्स शोभराज को फ्रांस भेजा - Ekhabri.com

रिहाई के बाद नेपाल ने चार्ल्स शोभराज को फ्रांस भेजा

काठमांडू सेंट्रल जेल से रिहा हुए बिकिनी किलर के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज को शुक्रवार को फ्रांस भेज दिया गया। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उसे रिहा करने का आदेश दिया था। एक अमेरिकी महिला की हत्या के मामले में वह 19 वर्ष से जेल में बंद था। उसे इस मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। फ्रांसीसी नागरिक शोभराज भारतीय एवं वियतनामी माता-पिता की संतान है।

 

 

नेपाल के इमिग्रेशन विभाग और फ्रांसीसी दूतावास ने शोभराज के यात्रा दस्तावेज तैयार किए। काठमांडू से शोभराज कतर एयरवेज से दोहा गया है और वहां से वह पेरिस रवाना होगा। शोभराज के वकीलों में से एक सुदेश सुबेदी ने कहा कि पेरिस में शोभराज की मां और बेटी प्रतीक्षा कर रहे हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता एवं संयुक्त सचिव फनिद्र मणि पोखरेल कहा कि शोभराज का अगले 10 वर्ष तक नेपाल में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

धोखा देने और लूटने की हरकतों के कारण शोभराज को थाइलैंड में “बिकिनी किलर” और “धोखेबाज” के उपनाम से जाना जाता है। अमेरिकी महिला कोन्न्एि जो ब्रोंजिच की 1975 में हुई हत्या के मामले में शोभराज को 2003 में काठमांडू में एक कैसिनो से गिरफ्तार किया गया था। उस समय से वह इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। 2014 में उसे एक कनाडाई की हत्या मामले में भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। नेपाल में उम्रकैद की सजा का अर्थ 20 वर्ष की जेल है। पुलिस से बचने में माहिर शोभराज पर संदेह है कि उसने 1970 और 1980 के दौरान एशिया के विभिन्न् हिस्सों में 20 से ज्यादा पश्चिमी नागरिकों की हत्या की थी। वह जिसे शिकार बनाता था, उसके साथ दोस्ती करके उसकी खाने-पीने की चीजों में ड्रग्स मिला देता था।

Read Also  अंतरराष्ट्रीय सीमा क्या करने लगातार आ रहे पाकिस्तानी ड्रोन

 

पत्नी ने कहा, नेपाल में था शोभराज की सुरक्षा को खतरा
चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता विश्वास ने कहा कि नेपाल में उसके पति की सुरक्षा को खतरा था और उसे प्रत्यर्पित करने का फैसला उसके सर्वाधिक हित में है। शोभराज के लिए वकील का भी काम करती रहीं निहिता ने कहा कि हमारी योजना थी कि वह नेपाल में एक हफ्ते रुकेगा, लेकिन गुरुवार को जेल अधिकारियों ने उस पर किसी और चीज के लिए आरोपित करने की कोशिश की। इसलिए प्रत्यर्पण का फैसला उसके लिए सबसे अच्छा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...