महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार ने चीन को बड़ा झटका दिया है। उद्धव ठाकरे ने चीन को दिए गए तीन बड़े प्रोजेक्ट रद्द कर दिए हैं। इन प्रोजेक्ट की लागत करीब पांच हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन प्रोजेक्ट को हाल ही में हुई ऑनलाइन इनवेस्टर मीट के दौरान चीन को दिया गया था। खास बात यह थी कि इस दौरान चीन के राजदूत भी इनवेस्टर मीट में मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक रद्द किए गए प्रोजेक्ट में दो ऑटोमोबाइल और एक इंजीनियरिंग से जुड़ा प्रोजेक्ट शामिल है।
द्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा, “केंद्र सरकार से चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया गया है ये समझौते भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के पहले हुए थे। विदेश मंत्रालय ने यह सलाह दी है कि चीनी कंपनियों के साथ अब कोई समझौता न किया जाए।”
इन प्रोजेक्ट्स के लिए हुई थी डील
– पहला प्रोजेक्ट ग्रेट वॉल मोटर्स का 3,770 करोड़ रुपए का था जिसेे पुणे के पास ऑटोमोबाइल प्लांट लगना था।
– दूसरी प्रॉजेक्ट पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी और फोटोन का था, जिसकेे तहत 1 हजार करोड़ रुपये में यूनिट लगनी थी।
– तीसरा प्रॉजेक्ट हिंगली इंजिनियरिंग 250 करोड़ रुपए का था।
बता दें कि ये सभी करार 15 जून को हुए थे, जबकि बॉर्डर पर हमारे जवानों की शहादत 15-16 रात को हुई। वहीं, कन्फेडेरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की थी कि उनकी सरकार चीन की तीन कंपनियों के साथ हाल में किए समझौते रद्द करे। कैट ने भारत में चीनी सामानों के बहिष्कार के राष्ट्रीय अभियान का आव्हान किया है।
कैट ने राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की ऐसे समय जब पूरा देश चीन के खिलाफ एकसाथ उठ कर खड़ा हो गया है ऐसे में महाराष्ट्र सरकार की ओर से चीन की कंपनियों से समझौता करना उचित नहीं है।
बीएसएनएल और रेलवे भी दे चुके हैं झटका
– रेलवे ने भी चीनी कंपनी का ठेका रद्द करते हुए करीब 417 करोड़ का झटका दिया था।
– यह चीनी कंपनी बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिजायन इंस्टीट्यूट के पास था।
– कानपुर और मुगलसराय के बीच 417 किलोमीटर लंबे खंड पर सिग्नल और दूरसंचार का काम होना था।
– वही भारत सरकार ने सरकारी टेलिकॉम कंपनियों से किसी भी चीनी कंपनी के इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल न करने को कहा है।
– बीएसएनएल और एमटीएनएल ने सभी चीनी टेंडर्स को कैंसिल कर दिया है।
– इस कदम से चीन को करीब 3 हजार करोड़ का नुकसान होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...