Google Analytics Meta Pixel प्रभु यीशु के संदेशों में भाईचारा है, प्रेम है जिससे दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित किया जा सकता है : भूपेश बघेल - Ekhabri.com

प्रभु यीशु के संदेशों में भाईचारा है, प्रेम है जिससे दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित किया जा सकता है : भूपेश बघेल

सेंट जोसफ कैथेड्रल और सेन्ट पॉल कैथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मसीही समाज तथा प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई

प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेंट जोसफ कैथेड्रल और सेन्ट पॉल कैथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।        इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज विश्वभर में प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी घरों में केक एवं मिठाईयां बनाई जा रही हैं, आज बच्चे भी सज-धजकर यहां आए हैं यह बहुत बड़ा दिन है । प्रभु यीशु का संदेश पूरी मानवता के लिए है । उन्होंने बताया कि करुणा, प्रेम और सेवा के माध्यम से ही हम ईश्वर तक पहुंच सकते हैं, यही वह मार्ग है जिससे जीवन में व्याप्त घृणा, ईर्ष्या और क्रोध से हम जीत सकते हैं ।  इस संदेश में भाईचारा है, प्रेम है जिससे आज दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित कर सकते हैं । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमें  प्रभु यीशु के संदेशों का अनुसरण कर मानवता की सेवा करनी चाहिए ताकि इस मानव सभ्यता को और ऊंचाई पर ले जा सकें । उन्होंने कहा कि आज इस पवित्र दिन के अवसर पर प्रभु ईसा मसीह को नमन करते हुए आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं ।    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर कैथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की और चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मसीही समाज के द्वारा पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा, महापौर श्री ऐजाज ढेबर, सेंट जोसेफ कैथेड्रल में आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर, विकार जनरल फादर सेबेस्टियन पी., मुख्य पुरोहित फादर जोस फिलिप, बसंत तिर्की, फादर क्रॉसलिन आदि शामिल हुए। इसी तरह सेंट पॉल्स कैथेड्रल में बिशप द राइट रेवरेंड अजय उमेश जेम्स, पादरी अजय मार्टिन, डीकन मारकुस केजु, डीकन के. खूंटे, डीकन ए. कोरी, डीकन अब्राहम रास और डायसिस के प्रवक्ता श्री जॉन राजेश पॉल सहित मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

कम उमर में हार्ट की बीमारी…शोध में हुआ चौकने वाला खुलासा

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  Ekhabri Health news, फूड का शौक, स्क्रीन से चिपकी निगाहें और खेल के मैदान से बढ़ती दूरी हमारे किशोरों के दिल को समय से पहले बीमार बना रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक ताजा रिपोर्ट ने...