Google Analytics Meta Pixel श्रीलंका के विरुद्ध नहीं खेल पाएंगे रोहित और केएल राहुल - Ekhabri.com

श्रीलंका के विरुद्ध नहीं खेल पाएंगे रोहित और केएल राहुल

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल श्रीलंका के विरुद्ध 3 जनवरी से शुरू हो रही घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। सूत्रों के अनुसार, रोहित अभी तक हाथ के अंगूठे की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे वनडे में रोहित के अंगूठे में चोट लगी थी। वहीं, सीरीज के दौरान केएल राहुल शादी के बंधन में बंधेंगे।

 

श्रीलंका को भारत में 3 से 15 जनवरी के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। बल्लेबाजी के लिहाज से रोहित और राहुल दोनों के लिए 2022 कुछ खास नहीं रहा है। इस साल दो टेस्ट में रोहित ने 30 की औसत से महज 90 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रहा है। वहीं, आठ वनडे मैचों में रोहित ने 41.50 की औसत से 249 रन बनाए हैं। इसमें नाबाद 76 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। टी-20 मुकाबलों की बात करें तो रोहित ने 20 मैच खेले और 24.29 की औसत से 656 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 134.42 रहा और उन्होंने तीन अर्धश्ातक भी जड़े। कुल मिलाकर 40 पारियों में रोहित के नाम 995 रन रहे और वह 1000 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इस दौरान उन्होंने छह अर्धशतक लगाए। 2012 के बाद यह पहला मौका है, जब उनके बल्ले से एक भी श्ातक नहीं निकला।

 

वहीं, केएल राहुल की बात करें तो केएल ने दस टेस्ट मैच खेले और 17.12 की औसत से सिर्फ 137 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया। 10 वनडे मैचों में उन्होंने 27.88 की औसत से 251 रन बनाए और दो अर्धशतक जड़े। 73 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। राहुल ने 2022 में 16 टी-20 मैचों में 28.93 की औसत से 434 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह अर्धशतक आए और 62 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इस साल राहुल ने 30 मैचों में 25.68 की औसत से 822 रन बनाए। इसमें नौ अर्धशतक हैं।

Read Also  रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीता पंजाब:LSG सीजन का दूसरा मैच हारी

 

श्रीलंका के विरुद्ध घरेलू सीरीज का कार्यक्रम
3 जनवरी, पहला टी-20, मुंबई
5 जनवरी, दूसरा टी-20, पुणे
7 जनवरी, तीसरा टी-20, राजकोट
10 जनवरी, पहला वनडे, गुवाहाटी
12 जनवरी, दूसरा वनडे, कोलकाता
15 जनवरी, तीसरा वनडे, तिरुवनंतपुरम

 

 

पदार्पण से मेरे साथ एक धारणा जुड़ गई : अश्विन
बांग्लादेश के विरुद्ध भारत की जीत के नायक रहे रविचंद्रन अश्विन ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो उन्हें खेल के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने वाला (ओवरथिकर) मानते हैं। अश्विन ने ट्वीट किया, यह मेरे बारे में एक एक धारणा है जो कि तब से मेरे साथ जुड़ी हुई है, जब मैंने पूरे गर्व के साथ भारतीय टीम की पोशााक पहनी थी। मैंने पिछले कुछ समय से इस बारे में सोचना शुरू किया और अब मुझे लगता है मुझे लोगों के दिमाग से यह शब्द मिटाने के लिए जनसंपर्क का सहारा लेने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 

 

अश्विन ने कहा, प्रत्येक व्यक्ति की यात्रा विशेष और अनूठी होती है। इस यात्रा में किसी को ज्यादा सोचने की जरूरत पड़ती है तो किसी को नहीं। जब भी कोई कहता है कि मैं बहुत ज्यादा सोचता हूं तो मैंने हमेशा अपने बारे में यही सोचा है कि मैं इसी तरह से क्रिकेट खेलता हूं और उस तरह से नहीं खेलता हूं जैसे मैं अन्य को सलाह देता हूं। अंत में, मैं खेल के बारे में बहुत गहराई से सोचता हूं और अपने विचार साझा करता हूं क्योंकि मेरा मानना है कि विचार साझा करने से अधिक उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। हो सकता है कि यह लोकप्रिय न हों लेकिन मेरा लक्ष्य शाब्दिक जंग जीतना नहीं बल्कि कुछ सीखना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...