17 से 31 दिसंबर तक 12 वाद्ययंत्रों का 60 लोगो को दिया जायेगा प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार आदिम सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु किया जा रहा प्रयास
कोण्डागांव – कोण्डागांव स्थित शिल्पनगरी में 17 से 31 दिसंबर तक जिले के 60 से अधिक लोगो को 12 प्रकार के आदिवासी वाद्ययंत्रों के निर्माण हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मई 2022 में अपने कोण्डागांव प्रवास के दौरान आदिम संस्कृति के सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को बढ़ावा देने एवं विलुप्त हो रहे आदिवासी वाद्ययंत्रों को पुर्नजीवित करने एवं लोगो को इसे पारम्परिक तरीकों से निर्माण विधि अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुसार आदिवासी विकास शाखा के द्वारा 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधीन शिल्प नगरी में प्रारंभ किया गया है। जिसका शुभारंभ 17 दिसंबर को हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष सह विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप तथा विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम द्वारा किया गया था। इस संबंध में शिल्प बोर्ड कोण्डागांव के प्रबंधक अनिरूद्ध कोचे ने बताया कि आदिवासियों के द्वारा देवी-देवताओं के पूजन, त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर पारम्परिक वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया जाता है। जो कि लगातार विलुप्त हो रहे थे। जिन्हे पुर्नजीवित करने हेतु मु ख्यमंत्री की घोषणा अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर पारम्परिक रूप से 12 प्रकार के वाद्ययंत्रों का निर्माण ग्रामीणों को सिखाया जा रहा है। जिसमें माटी मांदर, खुंट मांदर, ढोल, ढपरा, तुड़बुड़ी, निशान, ढुडरा, कोटोड़का, तोड़ी, तुरई, घाटी, कौड़ी, मयुर जाल का निर्माण 5-5 ग्रामीणों का सिखाया जा रहा है। कुल 60 ग्रामीणों को इसके अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिन्हे किबई बालेंगा के प्रशिक्षक नेतुराम, संतुराम मरावी, मानकुराम नेताम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 23, 2026 /
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...