Google Analytics Meta Pixel श्रीलंका के विरुद्ध टी-20 सीरीज में पांड्या होंगे कप्तान - Ekhabri.com

श्रीलंका के विरुद्ध टी-20 सीरीज में पांड्या होंगे कप्तान

श्रीलंका के विरुद्ध 3 जनवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है, जबकि सूर्य कुमार यादव उपकप्तान होंगे। वहीं, श्रीलंका के विरुद्ध वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे। इसके साथ ही पांड्या को वनडे में उपकप्तान बनाया गया है, जो संकेत देता है कि उन्हें लंबे समय के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में नेतृत्वकर्ता के रूप में देखना चाहता है।

 

 

बीबीसीआइ ने मंगलवार रात को टीमों की घोषणा की। रोहित शर्मा, केएल राहुल और रोहित शर्मा को टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई है। 2024 टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस तिकड़ी को जगह नहीं दी गई है। अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पहली बार में ही आईपीएल खिताब जिताने वाले पांड्या को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी टी-20 की कप्तानी दी गई थी।

 

 

चयनकर्ताओं ने रोहित की अनुपस्थिति में एक बार पांड्या पर भरोसा जताया है। रोहित को बांग्लादेश दौरे पर हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी, जिससे वह उबर नहीं सके हैं। हालांकि बीसीसीआइ ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पांड्या को नियमित तौर पर टी-20 की कप्तानी दी गई है या सिर्फ श्रीलंका के विरुद्ध सीरीज में।

 

 

शिवम और मुकेश को मौका

आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली में खरीदे गए शिवम मावी और मुकेश कुमार को भी टी-20 में शामिल किया गया है। मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश पर दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। रितुराज गायकवाड़ लऔर राहुल त्रिपाठी को भी टीम में शामिल किया गया है।

Read Also  साक्षी, विनेश और बजरंग के ज्वाइन की नौकरी, खाप-किसान नाराज

 

 

धवन बाहर, शमी की वापसी
वनडे टीम से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, वहीं कंधे की चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। धवन को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे टीम की कप्तानी दी गई थी, लेकिन दौरे पर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इशान किशन, शुभमन गिल के होने से अब भारत के पास सलामी बल्लेबाजी में कई विकल्प हैं, लिहाजा माना जा रहा है कि धवन की टीम में वापसी अब मुश्किल है।

 

पंत को एनसीए भेजा
रिषभ पंत को दोनों टीमों में जगह नहीं दी गई है। समझा जाता है कि पंत को दो सप्ताह के लिए रिहैब के लिए एनसीए जाने को कहा गया है। लिहाजा वह श्रीलंका के विरुद्ध सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि बीसीसीआइ के बयान में यह कहीं भी उल्लेख नहीं है कि उन्हें आराम दिया गया है या बाहर किया गया है।

 

श्रीलंका के विरुद्ध भारतीय टीम
टी-20 : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्य कुमार यादव (उप कप्तान), इशान किशन, रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युज्वेंद्रा सिह चहल, अक्षर पटेल, अर्शादीप सिह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

 

 

वनडे : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युज्वेंद्रा सिह चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...