भिलाई के खुर्सीपार के बिहारी मोहल्ले में चंगाई सभा को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां चुपके से कराए जा रहे इस आयोजन को बजरंग दल के हस्ताक्षेप के बाद बंद करना पड़ा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चंगाई सभा टेंट उखाड कर फेक दिया। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने के आरोप में आयोजनकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। आयोजनकर्ता ने मोहल्ले लोगों को गृह प्रवेश के बहाने अपने घर पर बुलाया था।
मंजीत सिंह निवासी बिहारी मोहल्ला खुर्सीपार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा है। मंजीत ने नया घर बनाया है। उसने पूरे मोहल्ले में गृह प्रवेश का कार्ड बांटा था। रात को उसके के घर कुछ पास्टरों का जाना और छत पर चल रहे आयोजन को लेकर लोगों को संदेह हुआ। माइक से विचित्र आवाजें भी आने लगी। इस पर भाजपा पार्षद दया सिंह ने बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव को इसकी जानकारी दी।
रतन यादव ने खुर्सीपार थाने में बातकर इसकी जानकारी दी तथा तुरंत माइक बंद करने के लिए कहा। नारायणपुर में मतांतरण को लेकर चल रहे बवाल के मद्देनजर पुलिस यहां भी अलर्ट हो गई। खुर्सीपार थाने से एक टीम भेजकर माइक को बंद करवाया गया, तथा कार्यक्रम बंद करने के लिए कहा गया।
सुबह लगाया टेंट का घेरा
मंजित सिंह ने दूसरे दिन सुबह अपने घर के चारों तरफ टेंट का घेरा लगा दिया था, ताकि भीतर क्या हो रहा है यह किसी को नजर मत आए। यह खबर भी सुबह बजरंग दल के पास पहुंच गई। सुबह 10 बजे रतन यादव दलबल के साथ पुलिस कंट्रोल रुम पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
रतन यादव ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि मंजीत सिंह द्वारा शांति पूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि यहां हिंदू संगठन आक्रोशित हुए तो स्थिति बिगड़ जाएगी। उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए तथा टेंट पंडाल उखाड़ दिया। जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस भी पीछे पीछे मौके पर पहुंच गई। रसोइयों के हिरासत में लिया गया। मंजीत सिंह मौके से भाग निकला। बजरंग दल की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपित मंजीत सिंह के खिलाफ धारा 295 ए तहत प्राथमिकी की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...