Google Analytics Meta Pixel कोरोना से लड़ने सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग, हर संभव मदद का दिया आश्वासन - Ekhabri.com

कोरोना से लड़ने सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तन-मन-धन से सहयोग की बात कही

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के स्वयंसेवी, समाज सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और इस स्थिति से निपटने के उपायों के संबंध में सुझाव एवं सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर स्वयं सेवी, समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं विभिन्न समाज के प्रमुखों ने कई उपयोगी सुझाव देने के साथ ही राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग का आश्वासन दिया है। संभागीय मुख्यालयों में आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संभागीय कमिश्नर, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व समाज प्रमुख शामिल हुए। राज्य के सभी समाजों के प्रमुखों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कोरोना की रोकथाम के लिए तन-मन-धन से सेवा का संकल्प दोहराया। कई समाज प्रमुखों ने कोविड सेंटर के लिए समाज के भवन, राशि, आवश्यक उपकरण एवं जरूरतमंदों के लिए राशन की व्यवस्था संगठन एवं समाज की ओर से सहर्ष किए जाने की बात कही।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संभागवार सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की और उनसे सुझाव मांगे।

दुर्ग जिले के इन संगठनों ने दिया हर संभव मद का भरोसा

दुर्ग जिले के अग्रवाल समाज, कुर्मी समाज, ईसाइ समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने अपनी ओर से हर संभव सहयोग की बात कही। अग्रवाल समाज द्वारा 100 बिस्तर कोविड सेंटर तथा 50 बिस्तर वाले आॅक्सीजन बेड की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी। कोविड मरीजों के सलाह के लिए इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के पदाधिकारियों की सेवाएं लिए जाने का सुझाव दिया गया।

Read Also  श्रीकुमार नायर को बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

  रायपुर के यह संगठन आए आगे, आक्सीजन बेड के लिए धन राशि देंगे

रायपुर के सिख समाज, माहेश्वरी समाज, सिंधी महासभा, अग्रवाल समाज, जैन समाज, सिंधी समाज, मुस्लिम समाज, कायस्थ समाज, सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज के भवन कोविड सेंटर के लिए उपलब्ध कराए जाने के साथ ही आक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक धन राशि उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही। सिख समाज के पदाधिकारी ने बताया कि खालसा स्कूल एवं गुरू तेग बहादुर स्कूल में 400 बेड वाला कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कई समाज के लोगों ने कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर सर्वे तथा कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर करने का भी सुझाव दिया। कई सामाजिक संगठनों ने इसके लिए जन जागरूकता का अभियान संचालित करने के साथ ही नि:शुल्क सेवा के लिए वॉलेंटियर भी उपलब्ध कराने  की बात कही।

 बिलासपुर संभाग भी मदद के लिए पीछे नहीं

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बिलासपुर संभाग के साहू समाज, कुर्मी समाज, सिख समाज, मुस्लिम समाज, यादव समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने शासन प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। समाज के प्रमुखों ने शहरों और गांवों में इस आशय की माईकिंग एवं मुनादी कराने का सुझाव दिया कि लोग बिना काम के घर से बाहर न जाए। बाहर जाने पर कोरोना से बचने के उपायों का कड़ाई से पालन करें। सरगुजा संभाग के नगेशिया समाज के प्रमुख ने लोगों को जागरूक बनाने के लिए स्थानीय बोली में समझाईश दिए जाने की बात कही। मांझी समाज के पदाधिकारी ने कोरोना वैक्सिनेशन के लिए लोगों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए नर्सिंग स्नातक एवं नर्सिंग फाइनल ईयर की छात्राओं को कोविड-19 की रोकथाम एवं उपचार के संबंध में एक सप्ताह ट्रेनिंग देकर उनकी सेवाएं इस कार्य हेतु लिए जाने का सुझाव भी दिया गया। ग्रामीण एवं कस्बाई अंचल में फेरी लगाकर कपड़ा, आईसक्रीम, शरबत, बर्फ गोला एवं अन्य सामग्री बेचने वाले पर भी रोक लगाए जाने का सुझाव दिया गया। सभी समाज के प्रमुखों ने कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण पर जोर देने के साथ ही लोगों से यह भी आग्रह किया कि कोरोना को छुपाए नहीं बताएं और जांच कराए तभी इससे बचाव होगा।     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी स्वयंसेवी, समाज सेवी संस्थाओं एवं समाज प्रमुखों से सहर्ष सहयोग देने की बात पर उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी समाज के लोगों ने पिछली बार बढ़-चढ़कर सहयोग दिया था और जरूरतमंदों की मदद् की थी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे और इस लड़ाई को जीतेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...