मुंबई।राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक बार फिर साबित कर दिया की वे ड्रामा क्वीन हैं। वे एक बार फिर ऐसा ही करती नजर आ रही हैं. राखी ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) से निकाह करके सभी को हैरान कर दिया है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने आदिल से 7 महीने पहले ही निकाह कर लिया था, लेकिन आदिल ने उन पर इस निकाह को छुपाए रखने का दवाब बनाया था. राखी ने ये भी बताया कि उन्होंने निकाह के साथ-साथ कोर्ट मैरिज भी की थी. लेकिन, अब तक ये बात सभी से छुपा रखी थी.










