देवोलीना भट्टाचार्जी ने मनाई शादी की फर्स्ट मंथ एनीवर्सरी

टीवी एक्ट्रेस देवो​लीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) बीते साल शादी करके अचानक सुर्खियों में आ गईं. अभिनेत्री ने दिसंबर में अचानक शादी करके सबको हैरान कर दिया. जब देवोलीना की शादी की खबर आई, तो सभी को लगा कि उन्होंने अपने दोस्त और ‘साथ निभाना साथिया’ के को-स्टार विशाल सिंह को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना होगा, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने पति के नाम का खुलासा किया, उनके चेहरे से पर्दा उठाया, एक्ट्रेस की शादी सबके लिए हैरानी का विषय बन गया. क्योंकि, उन्होंने विशाल से नहीं अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) से शादी की है. अब दोनों की शादी को 1 महीना हो गया है. ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी शादी की वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की.

देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में हैं. फोटो शेयर करते हुए देवोलीना ने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे लिए खुश और अविश्वसनीय 1 महीना और निश्चित रूप से दीवाना. आगे इस रोमांचक यात्रा के लिए और भी बहुत कुछ.’ इसके साथ ही उन्होंने कई हैशटैग्स और इमोजी का भी इस्तेमाल किया है.

इस तस्वीर पर देवोलीना भट्टाचार्जी के दोस्तों और फैंस ने भी कॉमेंट किए हैं और उन्हें बधाई दी है. देवोलीना के दोस्त और अभिनेता विशाल सिंह ने फोटो पर कॉमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या सच में… हैप्पी वन मंथ दोस्तों. लव यू बोथ.’ इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है. वहीं कई यूजर्स ने भी फोटो पर रिएक्शन दिया है और देवोलीना को शादी की वन मंथ एनिवर्सरी की बधाई दी है.

पिछले दिनों देवोलीना शहनवाज के साथ हनीमून पर गई थीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. जिसमें उन्हें वादियों में घूमते देखा जा सकता है. इस वीडियो के जरिए देवोलीना ने यह भी बताया कि वह अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं. अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. खासकर शाहनवाज से अपनी शादी को लेकरशादी को लेकर देवोलीना को खूब ट्रोल भी किया गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनसे कई तरह के सवाल भी किए. ऐसे में अभिनेत्री ने हमेशा की तरह अपने जवाब से सबकी बोलती बंद कर दी. एक्ट्रेस ने ट्रोल्स की अपनी पर्सनल लाइफ पर कॉमेंट करने पर क्लास भी लगाई. बता दें, अभिनेत्री ने 14 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज से कोर्ट मैरिज की थी. हालांकि, हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को उन्होंने सबसे छुपा रखा था, ऐसे में कई लोग उनकी शादी से हैरान रह गए थे.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

घर का ‘चोर’ निकला बेटा, 2 लाख के जेवर उड़ाए

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही घर में चोरी की साजिश रचने वाला नाबालिग पुलिस की जांच में बेनकाब हो गया। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया...