सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ का सेकेंड पार्ट (Gadar 2) इसी साल अगस्त में रिलीज होगा। मेकर्स ने 15 अगस्त के आसपास इस मूवी को रिलीज करने का मन बनाया है। बता दें कि दर्शक भी लंबे समय से तारासिंह और सकीना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच, सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के लुक में नजर आए। दरअसल, सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो पगड़ी और दाढ़ी वाले लुक में दिख रहे हैं।
सनी देओल ने ये तस्वीरें आर्मी डे के मौके पर शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सनी पाजी ने लिखा- मेरे नायकों को ढेर सारा प्यार। तस्वीरों में सनी देओल आर्मी के जवानों के बीच बैठे दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तारा सिंह के लुक में पोज दिए। सनी देओल को अपने बीच पाकर सेना के जवान भी बेहद खुश नजर आए।
एक बार फिर हैंडपंप उखाड़ने की तैयारी
वहीं सनी देओल के इस लुक को देखकर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- एक बार फिर हैंडपंप उखाड़ने की तैयारी। वहीं एक बोला- पाजी, बॉर्डर फिल्म की याद दिला दी। एक ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा- बॉर्डर 2 भी आनी चाहिए। एक शख्स ने कहा- बेकार की तस्वीरों पर तो बहुत लाइक्स आते हैं, लेकिन अब बारी है हमारे असली हीरोज की तस्वीर को लाइक्स करने की। एक और शख्स बोला- अब भी वहीं रौनक है, चेहरे पर जो 20 साल पहले थी। हम सभी गदर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यहां हुई गदर 2 की शूटिंग
बता दें कि गदर 2 की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हुई है। मार्च, 2022 में लखनऊ के La Martiniere College में फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट किया गया था। यहां पाकिस्तान का सेट बनाया गया था। इस कॉलेज की बिल्डिंग को पाकिस्तानी सेना का हेडक्वार्टर बनाते हुए यहां पाकिस्तानी झंडा लगाया गया था। इससे पहले फिल्म के कुछ सीन हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में भी फिल्माए गए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...