भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (हेकी) जल्द ही अस्तित्व में आ सकता है। इसे लेकर सरकार ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बजट सत्र में इससे जुड़ा विधेयक लाया जा सकता है। हालांकि डिजिटल यूनिवर्सिटी के गठन को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि कई दौर की बैठकों के बाद भी अभी तक इसके स्वरूप, संचालन व दायरे आदि पर सहमति नहीं बन पायी है। डिजिटल यूनिवर्सिटी के स्वरूप को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने फिर से कुछ नई टीमें गठित की हैं, जिनसे संबंधित विषयों पर अध्ययन कर रिपोर्ट मांगी है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल में तेजी से जुटे शिक्षा मंत्रालय का इन दिनों बड़ा फोकस नीति से जुड़ी सिफारिशों के अमल पर भी है। भारतीय उच्च शिक्षा आयोग का गठन भी नीति से जुड़ी सिफारिशों का हिस्सा है। ऐसे में मंत्रालय का फोकस भी इसके जल्द गठन को लेकर है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक उच्च शिक्षा को एक आयोग के दायरे में लाने के साथ इसे यूजीसी सहित उच्च शिक्षा से जुड़े दूसरे नियामकों के मुकाबले काफी सशक्त भी बनाया जा रहा है। प्रस्तावित आयोग के लिए पंद्रह सदस्यीय कमेटी के गठन की सिफारिश की गई है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पदेन सचिव के अलावा उच्च शिक्षा सचिव, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, दो राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और दो प्रोफेसर या शिक्षाविद् भी शामिल रहेंगे।
खास बात यह है कि इस प्रस्तावित आयोग के अधीन मेडिकल और ला से जुड़ी पढ़ाई को छोड़कर सारी उच्च शिक्षा होगी। इस आयोग के गठन के लिए तैयारियों की पिछले दिनों शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी समीक्षा की थी। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित आयोग के पास नियमों का पालन नहीं करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी अधिकार रहेगा। इसके तहत वह नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर पांच करोड़ तक जुर्माने के साथ जेल की सजा का दंड भी दे सकेगा। यूजीसी के पास नियमों को तोड़ने वाले संस्थानों के खिलाफ सिर्फ एक हजार रुपए तक ही जुर्माने का अधिकार है।
प्रस्तावित आयोग उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, मान्यता, वित्तीय सहायता, शोध और एकरूपता जैसे सभी विषयों को देखेगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले बजट में डिजिटल यूनिवर्सिटी के गठन की घोषणा की थी। जिसको उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के तौर पर देखा गया था। इससे पहले हेकी के गठन की भी घोषणा की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...