कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई छूट दी हैं जिनमें शराब भी एक है। शराब की दुकानें तीनों जोन (रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन) में खुल सकेंगी। हालांकि, इस दौरान सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने को कहा है। लेकिन देश में कई जगहों पर शराब की दुकानें दुकान खुलते ही पियक्कड़ों की भीड़ दुकानों में उमड़ पड़ी और यहां तक कि कोरोना वायरस के खतरे से भी लोग भी बेखबर नजर आए। हैरानी की बात तो यह है कि इन दुकानों में सुरक्षा को भी नजरअंदाज किया गया।
दिल्ली में भी सोमवार से शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। इस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखा जाएगा। गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, एक समय में अधिकतम पांच व्यक्तियों के साथ न्यूनतम छह फीट की सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के बाद शराब, पान और तंबाकू की बिक्री की अनुमति दी जा सकती है। ये दुकानें शहरी क्षेत्रों के बाजारों और मॉल में नहीं होने चाहिए।
वहीं कर्नाटक में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं। लंबे समय के बाद शराब की दुकानें खुलने को लेकर कर्नाटक के हुबली के लोग इस कदर उत्साहित हैं कि दुकानों के बाहर लंबी लाइनें नजर आ रही हैं। लोग सुबह सात बजे से ही शराब की दुकानों के बाहर खड़े हुए हैं।
वहीं उत्तराखंड में शराब ठेके खोलने से पहले सुरक्षा को लेकर आबकारी आयुक्त सुशील कुमार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक ठेके पर एक समय में पांच खरीदार उपस्थित होंगे। इनमें छह-छह फीट की दूरी जरूरी होगी। संख्या बढ़ने पर प्रत्येक पांच लोगों के बाद दस फीट का गैप बनाना जरूरी होगी। ठेकों पर शराब बेचने से पहले चालू वित्त वर्ष में घटाए गए शराब के रेट की सूची लगानी जरूरी होगी। इसके साथ ही ठेके पर पास धारक कर्मचारी ही शराब बेच पाएंगे।
छत्तीसगढ़ में शराब के लिए मारामारी
छत्तीसगढ़ में भी कुछ यही नजारा है। रायपुर में शराब की दुकानों के बाहर भी लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं। शराब खरीदने आए लोग मास्क में नजर आ रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। शराब की दुकानों के बाहर लोहे के बैरिकेडिंग की गई है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालने कराने के लिए निशान भी बनाए गए हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि हर व्यक्ति मास्क लगाकर या चेहरा ढककर ही बाहर निकलेगा। कंटेनमेंट जोन के अलावा बाकी इलाकों में शराब की दुकानें खुलेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...