प्रतिभागियों में दिखा जोश, जीत हासिल करने झौंक दी पूरी ताकत
रायपुर-साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेशभर से आए पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी और गेड़ी के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्पर्धा के दूसरे दिन खो-खो में 15 से 40 आयु के पुरुष वर्ग में दुर्ग जिला ने प्रथम, कांकेर जिला ने द्वितीय और सक्ती जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में 15 से 40 आयु की महिला वर्ग में दुर्ग जिला ने प्रथम, बस्तर जिला ने द्वितीय और रायगढ़ जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में महासमुंद जिला ने प्रथम, खैरागढ़ जिला ने द्वितीय और सूरजपुर जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में कांकेर जिला ने प्रथम, दुर्ग जिला ने द्वितीय और रायपुर जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवाओं ने गेड़ी दौड़ में लगाया जोर
इसी तरह गेड़ी में 15 से 40 आयु वर्ग की महिला वर्ग में मुंगेली जिले के माधुरी ध्रुव ने प्रथम, गरियाबंद जिले के साधना यादव ने द्वितीय और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की भूमिका रावते ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गेड़ी में 15 से 40 आयु वर्ग के पुरूषों में मुंगेली जिले के राकेश कुमार ध्रुव ने प्रथम, बलौदाबाजार जिले के गौकरण पटेल ने द्वितीय और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के मनदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गेड़ी में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों में कोरबा जिले के मनमोहन सिंह राठिया ने प्रथम, कबीरधाम जिले के पुनाराम पनागर ने द्वितीय और बलौदाबाजार जिले के बोधराम विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गेड़ी में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिलाओं में बलौदाबाजार जिले की कौशल्या ने प्रथम, जांजगीर-चांपा जिले की सावित्री कश्यप ने द्वितीय और बेमेतरा जिले की फूलमन बाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन भी रहा कबड्डी का रोमांच
कबड्डी में 15 से 40 आयु के पुरुष वर्ग में मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिला ने प्रथम, गरियाबंद जिला ने द्वितीय और सूरजपुर जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में 15 से 40 आयु के महिला वर्ग में दुर्ग जिला प्रथम, दंतेवाड़ा जिला द्वितीय और रायपुर जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में 40 से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में रायपुर जिला ने प्रथम, दुर्ग जिला ने द्वितीय और रायगढ़ जिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में 40 से अधिक आयु के महिला वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला ने प्रथम, महासमुंद जिला ने द्वितीय और राजनांदगांव जिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...