Google Analytics Meta Pixel HEALTH TIPS: गर्म दूध पीएं , मिलेंगे शरीर को बेहद फायदे - Ekhabri.com

HEALTH TIPS: गर्म दूध पीएं , मिलेंगे शरीर को बेहद फायदे

अगर आप अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक ही सलाह दी जाती है कि आप रोजाना दूध (Milk) का सेवन करें. जी हां, क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है. वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि किसी कारण से दिन में अगर किसी वक्त का भोजन आप नहीं ले पाते हैं तो एक गिलास दूध का सेवन करके आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं.

कुछ लोगों को दूध पीना बेहद पसंद होता है तो कुछ लोग ऐसे भी है जो दूध को देखकर मुंह बिचका लेते हैं. हालांकि, आज के समय में मार्केट में कई सारी ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिसका सेवन दूध के साथ किया जाता है. जिससे बच्चों को आसानी से दूध की तरफ आकर्षित किया जा सकता है या जिससे बच्चे दूध पीने में आनाकानी नहीं करते. ऐसा माना जाता है कि दिन की बजाय रात में दूध पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद (Benefits of Drinking Hot Milk) होता है. चलिए जानते हैं कि रात में दूध पीने के क्या-क्या फायदे हैं.

कैल्शियम की कमी को करता है दूर
हमारे शरीर में सबसे ज्यादा हड्डियों और दातों के विकास और उनकी मजबूती के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है. ऐसे में रोजाना रात में गर्म दूध का सेवन करने से हमारे दांत और हड्डियां स्ट्रांग होते हैं.

एनर्जी बूस्टर होता है दूध
दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. इसलिए रोज दूध पीने के की सलाह दी जाती है. रात में रोजाना एक गिलास गर्म दूध पीने से अगले दिन एनर्जी बनी रहती है. वहीं, दूध पीने से मांसपेशियों का विकास भी होता है.

Read Also  कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का स्व. श्री प्यारेलाल कंवर और मेडिकल कालेज का नामकरण स्व. श्री बिसाहू दास महंत के नाम से होगा

कब्ज की समस्या से मिलेगी निजात
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो दूध आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए गर्म दूध दवा की तरह असरदार माना जाता है.

थकान को करता है दूर
आज के समय में लोग काम करने में इतने बिजी हो जाते हैं कि खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाते. ऐसे में थकान और चिड़चिड़ापन होना लाजमी है. ऐसे में आपको गर्म दूध को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. इससे आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी.

गले के लिए भी है फायदेमंद
हर रात गर्म दूध का सेवन करने से गले से संबंधित कोई परेशानी नहीं होती. वहीं, अगर आपके गले में किसी तरह की कोई तकलीफ है तो दूध में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पीना शुरू कर दें.

तनाव होगा दूर
अक्सर यह होता है कि ऑफिस से घर लौटने के बाद भी हम तनाव में रहते हैं. ऐसे में हल्का गर्म दूध आपको तनाव से छुटकारा दिलाएगा और आप राहत महसूस करेंगे

अनिद्रा
रोजाना दूध पीने से आपको अनिद्रा की परेशानी से छुटकारा मिलता है. रोज रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...